
Varun Dhawan and Natasha Dalal
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की हाल ही में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी हुई है और इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर अपनी पत्नी के लिए उन्होंने कुछ खास किया है। वरुण ने नताशा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और एक भारतीय नारी को सब पर भारी है बताया है। वरुण ने सिर्फ पत्नी नताशा के साथ ही नहीं बल्कि अपनी मां और भाभी के साथ भी फोटो पोस्ट की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर सबसे पहले वरुण ने अपनी लेडी लव को स्पेशल फील कराया और उसके बाद महिलाओं के लिए खास बात भी कही।
वरुण धवन ने महिलाओं के लिए लिखी खास बात
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वो पत्नी नताशा दलाल के साथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी में उनकी मां नजर आ रही हैं और तीसरी तस्वीर में वरुण की भाभी दिखाई दे रही हैं। चौथी फोटो में वरुण भाभी की बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वरुण ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हैप्पी वुमेन्स डे। भारतीय नारी सब पर भारी। ये बहुत अच्छी बात है कि सोशल मीडिया पर हम तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस दिन को खास बनाते हैं लेकिन रियल जॉब तब पूरी होगी जब हम सच में महिलाओं के लिए अपना देश सुरक्षित कर पाएंगे। वरुण के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।
नताशा को देखकर फैंस ने वरुण को कहा शुक्रिया
कुछ ही घंटे में वरुण धवन की पोस्ट को 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। फैंस वरुण और नताशा की तस्वीर साथ में देखकर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं और दिल छू लेने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। तस्वीर में नताशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि वरुण ने 24 जनवरी को नताशा दलाल से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की पहली फोटो पोस्ट की थी जिसे खूब पसंद किया गया था। वरुण की शादी में सिर्फ उनके खास दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
Published on:
08 Mar 2021 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
