27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhediya Twitter Reaction: Netizens को कैसी लगी वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया

Bhediya Twitter Netizens Reaction: फिल्म भेड़िया ने आखिरकार शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर अपनी जगह बना ही ली है। फिल्म भेड़िया दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी का शानदार पैकेज है। जानिए वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म को लेकर लोगों की क्या राय है।

2 min read
Google source verification
bhediyaaa_main.jpg

Bhedia

Bhediya Twitter Netizens Reaction: फिल्म भेड़िया एक ऐसे युवा की कहानी है जो पौराणिक जीव के काटे जाने के बाद खुद को एक वेयरवोल्फ में बदलते हुए पाता है। हमेशा कॉमेडी या फिर सीरियस रोल निभान वाले Varun Dhawan को इस नए अवतार में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म भेड़िया का इंताज फैंस ना जाने कब से कर रहे थे। फिल्म रिलीज के बाद वरुण धवन के फैंस ने उन्हें इस भेड़िया अवतार में खूब पसंद किया। काफी समय से वरुण को फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में देखने के बाद फैंस के फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की एक्टिंग को लेकर अपनी राय दी है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म को देखने के लिए फैंस का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ा हुआ है। फैंस लगातार वरुण धवन, kriti sanon के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते थक नहीं रहे हैं। स्क्रीन पर वरुण के कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर कई फैंस वरुण के इस रूप को बेहद पसंद कर रहे हैं। तो वही कई लोगों को यह फिल्म कुछ ज्यादा रास नहीं आ रही है।


फिल्म भेड़िया में वरुण धवन की एक्टिंग पर फैंस की राय


वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़ियो को लेकर कई Netizens की राय लगातार आ रही है। एक फैन ने फिल्म को 'एक आनंददायक करने वाला रोलरकोस्टर' कहा। तो वही दूसरे फैन ने लिखा, 'मैं जीरो भरी उम्मीदों के साथ फिल्म देखने गया था और यह मेरी उम्मीदों से ऊपर निकली है.. फर्स्ट हाफ थोड़ा धीमा है लेकिन वीएफएक्स और अभिषेक बनर्जी इस फिल्म की जान हैं।' एक फैन ने लिखा है कि वरुण को आगे भी फिल्मों में इस तरह के रोल करने चाहिए।

कृति सेनन को लेकर फैंस की राय

कृति की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि केवल उनके जैसी दमदार एक्ट्रेस ही इस रोल के साथ न्याय कर सकती थी। तो वही दूसरे फैन ने वरुण की एक्टिंग और ट्रांसफॉर्मेशन सीन्स की तारीफ की। कई फैंस ने फिल्म के वीएफएक्स और सिनेमैटोग्राफी को भी सराहा गया। वरुण और कृति सेनन के परफॉर्मेंस को लेकर फैंस अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।


कैसा है फिल्म का प्लॉट ट्विस्ट और क्लाइमेक्स


कई यूजर्स फिल्म के प्लॉट ट्विस्ट और क्लाइमेक्स से भी इंप्रेस हुए हैं। फिल्म भेड़िया को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। उन्होंने इस तरह की हॉरर-कॉमेडी फिल्में पहले भी बनाई हैं। जिसमें शामिल है 2018 में आई श्रद्धा कपूर की स्त्री और 2021 में आई जान्हवी कपूर की फिल्म रूही। वरुण, कृति और अभिषेक बनर्जी के अलावा, फिल्म में दीपक डोबरियाल और पालिन कबाक की भी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। हर कोई फिल्म भेड़िया को पसंद कर रहा है लेकिन क्या वरुण धवन की फिल्म अजय देवगन (ajay devgan) की फिल्म दृश्यम-2 (Drishyam-2) को टक्कर दे पाएगी।

यह भी पढ़ें
Galwan Controversy: ऋचा चड्ढा को मिला अब इस अभिनेत्री का साथ, अक्षय कुमार को मिला करारा जवाब

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग