26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण धवन को बर्थडे ग्राफिक्स शेयर करना पड़ा भारी

वरुण धवन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में हैं।
2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 22, 2021

varun_dhawan.jpg

Varun Dhawan

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहा रहा है। रोजाना लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं औकर हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में इस बीच एक्टर वरुण धवन को अपने बर्थडे ग्राफिक्स सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें इस कदर ट्रोल किया तो उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा।

दरअसल, वरुण धवन का 24 अप्रैल को जन्मदिन है। ऐसे में उनके फैंस उनके लिए अलग-अलग तरह से बर्थडे गिफ्ट तैयार कर रहे हैं। कोई उन्हें उनकी फिल्मों के लिए ट्रिब्यूट दे रहा है। तो कोई उनकी तस्वीरों को अलग अंदाज में पेश कर रहा है। ऐसे ही एक फैन ने वरुण धवन की सभी फिल्मों की एक तस्वीर बनाई। इस ग्राफिक्स में वरुण के सभी फिल्मों के लुक्स थे। तस्वीर के दो किनारों पर छोटे-छोटे शब्दों में घरों में सुरक्षित रहने का संदेश भी लिखा गया है। साथ ही लिखा गया, 'प्लाजमा डोनेट करें, जिंदगियां बचाएं।'

वरुण धवन ने ग्राफिक्स को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था और सुरक्षित रहने की भी बात कही। लेकिन उनके पोस्ट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पोस्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाए। कोरोना जैसी महामारी के दौरान लोगों को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'ओह वरुण, मुझे लगा था कि आप समझदार लोगों में से एक हैं।' जिसके बाद वरुण धवन ने जवाब देते हुए लिखा, 'ऐसा उसे खुश करने के लिए किया जिसने यह ग्राफिक बनाया और रिक्वेस्ट की लेकिन मुझे लगता है कि यह मीडियम उसके लिए अभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।'

इसके बाद वरुण धवन के फैन क्लब ने उन्हें इस स्थिति में पहुंचाने के लिए माफी मांगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में हैं। दोनों ने अरुणाचल प्रदेश में शूटिंग का काम खत्म कर लिया है। जिसके बाद दोनों वापस मुंबई लौट चुके हैं। फिल्म का निर्देशन 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अमर कौशिक कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग