scriptICU में भर्ती हुईं सायरा बानो, दिलिप कुमार की मौत का लगा सदमा | Veteran actress Saira Banu hospitalised, shifted to ICU | Patrika News

ICU में भर्ती हुईं सायरा बानो, दिलिप कुमार की मौत का लगा सदमा

Published: Sep 01, 2021 02:12:31 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा बानो काफी अकेली रह गई है। जिसका असर उनके स्वास्थ पर पड़ रहा है। लगातार बिगड़ती हालत को देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Saira Banu hospitalised

Saira Banu hospitalised

नई दिल्ली। दिलीप कुमार के साथ हमेशा छाया बनकर साथ खड़ी रहने वाली एक्ट्रेस सायरा बानो इन दिनों मुश्किल भरे क्षण से गुजर रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दिलीप साहब के जाने के बाद से सायरा बानो की सेहत पर इसका असर पड़ा है। पिछले 3 दिनों से उनकी तबीयत में सुधार ना होता देख उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1432979032891609092?ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जा रहा है कि सायरा बानों का ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ शुगर लेव भी काफी तेजी से बड़ रहा था। बीपी सामान्य नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी कम होते जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस हालत में उन्हें पिछले तीन दिनों से आईसीयू में रखा गया हैं।

https://twitter.com/PMOIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

दिलीप साहब के जाने के गम में बिगड़ी सायरा की तबीयत

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि दिलीप साहब के जाने के बाद से सायरा काफी शांत रहने लगी है। ना वो किसी से मिलती हैं और ना किसी से बात करती हैं। जिससे उनकी तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो