
कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल ने सुनाई हलवे की पूरी कहानी, परजाई के आने से काफी खुश हैं विक्की कौशल के भाईकैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल ने सुनाई हलवे की पूरी कहानी, परजाई के आने से काफी खुश हैं विक्की कौशल के भाई
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल शादी की। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी इस बारे में बात नहीं की। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी नहीं की थी। हालांकि ये बात तो सबको पता चल ही गई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। फिर जब दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की तो सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हुईं।
कैटरीना कैफ अब कौशल परिवार की दुल्हन बन चुकी हैं। कौशल परिवार में आने के बाद सिर्फ कैट ही नहीं बल्कि पूरा कौशल परिवार भी बेहद खुश है। ये बात हम खुद नहीं कह रहे हैं। कैटरीना कैफ के देवर यानी विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने इस बात को खुद कबूल किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी परजाई के आने के बाद घर का माहौल काफी खुशनुमा है।
विक्की कौशल के भाई और कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल की फिल्म हुडदंग का ट्रेलर का हाल ही में रिलीज हुआ। इस फिल्म में सनी के साथ नुसरत भरूचा लीड रोल में है। फिल्म इसी साल 8 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज होने पर सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी भाभी कैटरीना कैफ को लेकर कई सारे खुलासे किए।
दरअसल, सनी कौशल ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में अपनी 'परजाई' कैटरीना कैफ की खूब तारीफ की है। सनी कौशल ने कहा, "ये काफी कूल है। वह बहुत अच्छी और पॉजिटिव इंसान हैं। उनके आने से बहुत पॉजिटिव एनर्जी आई है। परिवार में एक अच्छे सदस्य को जोड़ना काफी अच्छी फीलिंग है। वह जमीन से जुड़ी हुई हैं।"
सनी से फिर पूछा गया कि शादी के बाद जो कैटरीना ने पहला हलवा बनाया था, क्या उन्होंने खाया था? इस पर सनी ने कैटरीना कैफ के द्वारा पहली रसोई में बनाए गए 'सूजी के हलवे' की तारीफ करते हुए कहा, "मैं उस वक्त काम की वजह से बाहर था। लेकिन मम्मी ने मेरे लिए थोड़ा सा बचा कर रखा था और वो बहुत टेस्टी था।"
जैसा कि, आप सभी जानते हैं कि, शादी के बाद दुल्हन अपनी पहली रसोई में कुछ मीठा बनाती है और एक पंजाबी दुल्हन होने के नाते कैटरीना कैफ ने इस परंपरा को बड़े प्यार के साथ निभाया था। उन्होंने अपनी पहली रसोई में सूजी का हलवा बनाया था और इसकी एक झलक शेयर करते हुए लिखा था, "मैंने बनाया, चौका चारधन"। बता दें कि, चौका चारधन को पहली रसोई कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' देख भावुक हुआ सूरत का व्यापारी, तैयार कर दी 300 रंगों के प्रिंट वाली ये अनोखी साड़ी
आपको बता दें, सनी कौशल पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अब जल्द ही उनकी नई फिल्म 'हुड़दंग' रिलीज होने वाली है जिसमें वो एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगे। फिल्म कॉलेज के छात्रों और 90 के दशक में मौजूद जाति व्यवस्था (कास्ट सिस्टम) पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: रणधीर कपूर को हो गई भूलने की बीमारी, 'शर्माजी नमकीन' देखने के बाद ऋषि कपूर से मिलने की करने लगे जिद्द
Published on:
31 Mar 2022 06:05 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
