26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनमर्जियां में मुझे जुनूनी रूप दिखाने का मौका मिला : विक्की कौशल

विक्की का मानन है कि 'मनमर्जियां' में अपना किरदार निभाते समय उन्हें अपना जुनूनी रूप दिखाने का मौका मिला, जो स्फूर्तिवान, रंगीन, बिना ज्यादा सोचे काम कर देने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 9 Sep 2018, 1:33 AM IST

Manmarziyaan

Manmarziyaan

आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' में अमृतसर के डीजे का किरदार निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि इस किरदार में उन्होंने अपने व्यक्तित्व के जुनूनी रूप को प्रदर्शित करने का मौका दिया। विक्की कौशल ने एक साक्षात्कार में कहा कि 'मनमर्जियां' में अपना किरदार निभाते समय मुझे अपना जुनूनी रूप दिखाने का मौका मिला, जो स्फूर्तिवान, रंगीन, बिना ज्यादा सोचे काम कर देने वाला है। वह आजाद है। मुझे वास्तविक जीवन मुश्किल से अपने बालों को नीले रंग में रंगने और ऐसे रंगीन कपड़े पहनने और टैटू बनवाने का मौका मिला हो। लेकिन, यह पहलू मेरे अंदर कहीं ना कहीं छिपा था।

किरदरा ने किया मुझे आजाद
उन्होंने कहा, इसलिए इस किरदार को निभाने से मुझे खुद को आजाद करने का मौका मिला। पिछले नौ महीनों में विक्की की चार फिल्में 'लव पर स्क्वायर फुट', 'राजी', 'लस्ट स्टोरीज' और 'संजू' रिलीज हो चुकी हैं। हर फिल्म में बिल्कुल अलग किरदार निभा कर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है। किस किरदार को निभाते समय सबसे ज्यादा मजा आया, इस सवाल पर उन्होंने कहा, चाहे 'राजी' में मेरा इकबाल का किरदार हो, या 'संजू' में कमली का, मैं उनकी तरह पति और दोस्त बनना चाहूंगा। वहीं दूसरी तरफ 'लस्ट स्टोरीज' में पारस का किरदार थोड़ा चुनौतीपूर्ण था।

विक्की संधू का किरदार दिलचस्प
2015 में 'मसान' के लिए समीक्षकों से तारीफ पाने वाले विक्की ने कहा, हालांकि मुझे 'मनमर्जियां' में विक्की संधू का किरदार सबसे ज्यादा मजेदार लगा। विक्की इससे पहले अनुराग कश्यप के साथ कलाकार के तौर पर 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेलवेट' में ही नहीं बल्कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

14 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग ने 'मनमर्जियां' का निर्देशन किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू भी हैं। अनुराग कश्यप के 'मनमर्जियां' जैसी प्रेम कहानी बनाने की बात से चौंकने के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा, इस समय मैंने उन्हें एक खुश इंसान के तौर पर देखा जो शॉट के बाद या सुबह एक दृश्य लिखते समय डांस कर रहा है या हंस रहा है। आपको पता है, जब अनुराग कश्यप दुनिया के सबसे बुरे चुटकले सुनाते हैं तो वे अपने आस-पास की चीजों से खुश और संतुष्ट होते हैं। ऐसे चुटकलों पर सिर्फ उन्हें ही हंसी आ सकती है और हम सभी आश्चर्य से देखते हैं..भला क्यों? 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग