बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के डांस मूव्स की पूरी दुनिया दिवानी है। लोग आज भी उनके डांस के हुक स्टेप्स करते हुए दिखते हैं। कई डांसर्स ने तो डांसिग की फील्ड ही ऋतिक से प्रेरित होकर चुनी है। उनकी इसी फैन फॉलोइंग में एक महिला ने ऋतिक के बैंग-बैंग सॉन्ग पर परफॉर्म किया है। 'बैंग-बैंग' सॉन्ग पर एक महिला ने ऐसा डांस किया कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो गए। वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखता रह गया। उनके डांस मूव्स के आगे सब फीके दिखाई दिए।