
विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड को लेकर तोड़ी चुप्पी (फोटो सोर्स:आईएएनएस)
Vikrant Massey Breaks Silence: '12वीं फेल' फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में अब भी क्या खेल चल रहा है। बाहरियों को अब भी नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है। इसका भुक्तभोगी वो खुद हैं। बॉलीवुड को लेकर एक न्यूज एजेंसी से उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।
विक्रांत मैसी ने माना कि इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें वह एक्टर के तौर पर पसंद नहीं हैं और यही बात उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि वह बार-बार खुद को साबित कर सकें।
जब उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या स्ट्रगल के दिनों में किसी स्टारकिड ने उन्हें छोटा महसूस कराया था, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा किसी खास स्टारकिड ने नहीं किया, बल्कि कुछ लोग इंडस्ट्री में थे जिन्होंने उन्हें छोटा महसूस कराने की कोशिश की थी।
उन्होंने बताया- “आज भी ऐसे लोग हैं, जो कमतर महसूस कराते हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं। लेकिन, मेरा मानना है कि ऐसे लोगों का होना भी जरूरी है, क्योंकि वही आपको और मजबूत बनने की प्रेरणा देते हैं। मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन वही लोग मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत देते हैं।''
जब विक्रांत मैसी से पूछा गया कि क्या लोगों की नेगेटिव बातें उन्हें परेशान करती हैं, तो उन्होंने कहा, "बिलकुल नहीं। उल्टा ऐसी बातें ही मुझे और मेहनत करने की ताकत देती हैं। जब मैं अच्छा काम करता हूं और लोगों को गलत साबित करता हूं, तो उससे मुझे और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।"
‘गैसलाइट’ फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी ने आगे कहा, “ऐसे लोग मेरी मेहनत की आग को और भड़काते हैं। आखिर ये इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान खुद कैसा है। बात ये नहीं है कि कोई स्टार किड है या नहीं। और जहां तक स्टार किड्स की बात है, तो मेरे साथ तो उन्होंने हमेशा अच्छा व्यवहार ही किया है।”
यह भी पढ़ें: बोल्ड-इंटिमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या थी वजह
सोर्स: आईएएनएस
Updated on:
29 Jun 2025, 6:16 PM IST
Published on:
29 Jun 2025, 6:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.