
राणा नायडू सीजन 2 का एक सीन (फोटो सोर्स: अदिति शेट्टी इंस्टाग्राम)
Aditi Shetty: फिल्म या फिर वेब-सीरीज में एक्टर्स को कई बार बोल्ड सीन करने पड़ते हैं। इस बारे में बात करते हुए 'राणा नायडू सीजन 2' फेम एक्ट्रेस अदिति शेट्टी ने एक न्यूज एजेंसी से खुलकर बात की।
उन्होंने बताया कि 'राणा नायडू सीजन 2' में बहुत कम बोल्ड सीन हैं और जो भी सीन हैं, उन्हें बहुत सोच-समझकर फिल्माया गया है। ये सीन कहानी के लिए जरूरी थे और उनके किरदार को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं और ये सीन मेरे किरदार के सफर के लिए यह मायने रखते हैं। कुछ भी बेकार नहीं था, हमने जो भी किया, उसका उद्देश्य और गहराई थी।''
अदिति ने बताया कि उन्होंने ‘राणा नायडू सीजन 2’ क्यों साइन किया। उन्होंने कहा, “इसके कई कारण थे। मैंने पहले भी 'मिर्जापुर' में निर्देशकों के साथ काम किया था और ‘राणा नायडू’ का पहला सीजन मुझे बहुत पसंद था। जब मुझे इस सीजन में अपने किरदार के बारे में पता चला तो मैं बहुत उत्साहित हुई। मेरा रोल कहानी में बहुत अहम है और मुझे ये किरदार काफी दिलचस्प लगा। खासकर राणा सर के साथ मेरा फेस-ऑफ सीन काफी दमदार था। इन्हीं वजहों से मैंने यह शो करने का फैसला किया।”
अदिति ने यह भी बताया कि उनका किरदार ‘तसनीम’ असल जिंदगी से काफी अलग है। उन्होंने कहा, “तसनीम बहुत शांत और गंभीर है, जबकि असल जिंदगी में मैं काफी मस्तमौला और खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करने वाली इंसान हूं। हां, एक चीज जो हम दोनों में कॉमन है, वो है फिटनेस के लिए प्यार।”
‘राणा नायडू सीजन 2’ में वेंकटेश दग्गुबती, राणा दग्गुबती, अर्जुन रामपाल और कृति खरबंदा भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह शो 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।
Updated on:
27 Jun 2025, 7:38 PM IST
Published on:
27 Jun 2025, 7:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.