
vikrant massey
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर लोहा मनवा चुके विक्रांत मैसी गोधरा स्टेशन पहुंचे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ग्रे स्वेटशर्ट, डेनिम और सफेद बेसबॉल कैप पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाए। हालांकि, अभिनेता इस दौरान काफी चिंताग्रस्त नजर आ रहे हैं।
जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, उसके बाद से ही फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां मिल रही हैं। यहां तक कि विरोधी उनके 9 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ रहे। उसके बारे में भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
जी हाँ 'द साबरमती रिपोर्ट' साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना और गुजरात दंगों पर आधारित है। यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी, जब गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच में भीड़ ने आग लगा दी थी।
फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री राशि खन्ना और विक्रांत मैसी पत्रकारों की भूमिका में हैं, जो भारत की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक के पीछे की क्रूर सच्चाई को उजागर करने के लिए एक साथ आते हैं।
वहीं, अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने एक अंग्रेजी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो सिस्टम के साथ खड़ी होती है, क्योंकि वह चाहती है कि सच्चाई सामने ना आ पाए।
'द साबरमती एक्सप्रेस' फिल्म 2002 में गुजरात के गोधरा के पास साबरमती एक्सप्रेस के आसपास की दुखद घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में विक्रांत के अभिनय ने पहले ही एक मजबूत प्रभाव डाला है और रिलीज की तारीख आने के साथ फिल्म की प्रतिक्षा दर्शक कर रहे हैं।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, विकिर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, 'द साबरमती रिपोर्ट' शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म इसी साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
9 नवंबर को राशि खन्ना ने फिल्म के सेट से विक्रांत के साथ एक प्यारा सा बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को अपने सह-कलाकार विक्रांत मैसी के साथ एक खूबसूरत पल की झलक दिखाई। क्लिप में विक्रांत को राशि के कान के पीछे नजर का टीका लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दोस्त ऐसा होना चाहिए, नजर मत लगाओ”।
Updated on:
11 Nov 2024, 7:25 PM IST
Published on:
11 Nov 2024, 7:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.