20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Diljit Dosanjh कैसे बने इतने बड़े सिंगर, एक ‘शो’ का करोड़ों में है चार्ज, सभी कॉन्सर्ट ‘हिट पर हिट’

Diljit Dosanjh कैसे बने इतने बड़े सिंगर, एक ‘शो’ का करोड़ों में है चार्ज, सभी कॉन्सर्ट ‘हिट पर हिट’

दिलजीत ने कभी भी अपने संघर्ष को आड़े नहीं आने दिया और लगातार मेहनत करते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 9 Nov 2024, 6:54 PM IST

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का सफर एक छोटे से गांव से शुरू होकर म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में स्टारडम तक पहुँचने का एक इंस्पायर्ड कर देने वाली स्टोरी है। उनकी इस कामयाबी के पीछे कई कारण हैं, जिनमें सबसे अहम उनकी प्रतिभा, मेहनत, और पंजाबी कल्चर से गहरा जुड़ाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आखिरकार कैसे दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इतने बड़े सिंगर बने?

संघर्ष के साथ कहानी की शुरुआत

दिलजीत (Diljit) का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के एक छोटे से गाँव, “दोसांझ कलां” में हुआ था। शुरुआती दिनों में उनके पास सीमित साधन थे, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को बरकरार रखा। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था और उन्होंने छोटे-मोटे इवेंट्स में गाना शुरू कर दिया था।

कब मिला पहला ब्रेक? जानें कौन से हैं हिट गाने

2004 में उनका पहला एल्बम "इश्क दा उड़ा अड़ा" आया, जिसने उन्हें पंजाब में पहचान दिलाई। इसके बाद उनके कई धमाकेदार हिट गाने आए, जैसे "Proper Patola," "Do You Know," और "Laembadgini", जिनसे उनकी लोकप्रियता नेशनल लेवल पर बढ़ती गई।

इसके बाद भी उन्होंने म्यूजिक में नयापन लाने के लिए कई तरह के म्यूजिक स्टाइल अपनाएं, जो उन्हें बाकी गायकों से अलग बनाता है।

लगातार मेहनत और डेडिकेशन

दिलजीत (Diljit) ने कभी भी अपने संघर्ष को आड़े नहीं आने दिया और लगातार मेहनत करते रहे। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। अपनी आवाज़ में गहराई और भावनाएं लाने के लिए उन्होंने खूब रियाज किया और अपने गानों में पंजाबी सभ्यता और संस्कृति को बखूबी शामिल किया।

एक ‘शो’ का करोड़ों में है चार्ज

जी हां, Diljit Dosanjh आज के समय में भारत के सबसे महंगे और लोकप्रिय पंजाबी गायकों में से एक हैं। वे अपने हर शो या कॉन्सर्ट के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। उनके शो के चार्जेस आमतौर पर ₹1 करोड़ से ₹1.5 करोड़ के बीच होते हैं, और अंतरराष्ट्रीय शो के लिए यह राशि और भी अधिक हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत ने उत्तरी अमेरिका में दिल-लुमिनाती टूर से 234 करोड़ रुपये कमाए।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाने के बाद, Diljit ने बॉलीवुड का रुख किया। उनकी फिल्म "Udta Punjab" में उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहा गया, और इसके बाद वे "Good Newwz" जैसी फिल्मों में भी नज़र आए।

अंतरराष्ट्रीय पहचान

Diljit पहले ऐसे पंजाबी सिंगर हैं जिन्होंने कोचेला जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म किया है, जिससे वे न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी फेमस हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:Salman Khan के बाद अब Shahrukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी