
vinod mehra rekha love affair and marriages
फिल्म जगत में अपने NATURAL ACTING के लिए पहचान बनाने वाले दिवगंत अभिनेता विनोद मेहरा का आज बर्थडे है। विनोद मेहरा 1970-80 के दशक के सुपरस्टारस में से एक हैं। शुरु से ही उनका शोहरत से पुराना नाता था। बचपन में ही वो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म जगत में आ गए थे। 13 साल की उम्र ने अपनी पहली फिल्म रागिनी की थी। कम उम्र में आने के बावजूद विनोद का शुरुआती दौर में अभिनय से मोह भंग हो गया था। उन्होंने फिल्म जगत के कुछ समय काम करने के बाद ही फिल्म जगत से मोह भंग हो गया था। लेकिन फिर दोस्तों के कहने पर उन्होंने ALL INDIA TALENT CONTEST में शिरकत की और फाइनल तक पहुंच गए लेकिन वहां उन्हें राजेश खन्ना से शिकस्त मिल गई।
इसके बाद विनोद मेहरा ने 1971 से फिर से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की और फिल्म 'एक थी रीता' से फिल्म जगत में एंट्री की। मां की इच्छा थी कि विनोद जल्द ही शादी कर ले तो विनोद ने भी मां की इच्छा को नही टाला और उनकी पंसद की लड़की मीना से शादी भी कर ली लेकिन मां की पंसद से की ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नही पाई और जल्द ही विनोद ने बिना तलाक दिए ही हीरोइन बिंदिया गोस्वामी से शादी कर ली। बाद में में उनकी पत्नी ने उनको तलाक भी दे दिया था।
लेकिन किस्मत विनोद के साथ नही चल रही थी। बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जे.पी दत्ता से शादी कर ली। इसके बाद 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से की थी। लेकिन बदकिस्मती से किरण और विनोद भी ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सके और दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई।
लेकिन विनोद मेहरा सबसे ज्यादा रेखा के साथ रेखा को लेकर खबरों में रहे थे।बताया जाता है कि एक बार रेखा ने विनोद को शादी के मनाने के लिए कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी जिसके बाद तो बवाल ही मच गया था।
दोनों की शादी की खबरे भी आई कहा जाता है कि दोनों ने कोलकाता में शादी की और फिर दोनो विनोद के घर चले गए थे। लेकिन विनोद की मां ने रेखा को बहु के रुप में रेखा को स्वीकारने से मना कर दिया था। इसकी वजह बताई जाती है कि उनकी मां को रेखा के जिन्दगी के किस्से मालूम थे कि वो बिन ब्याही मां की बेटी हैं इसलिए विनोद मेहरा की मां ने रेखा को तो घर में घुसने ही नही दिया था । हालांकि कभी भी दोनों ने शादी की बात को कभी नही माना।

Updated on:
13 Feb 2018 01:24 pm
Published on:
13 Feb 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
