4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shirtless Tiger…खूबसूरत कैट को सलमान ने पहली बार किया लिप लॉक किसिंग, देखें तस्वीरें

शर्टलेस टाइगर...खूबसूरत कैट को पहली बार लिप लॉक भी किया, देखें तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 6 Dec 2017, 3:37 PM IST

SALMAN KHAN

SALMAN KHAN

सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'टाइगर जिदा है' की रिलीजिंग करीब आ रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज को बढ़ाने के लिए कभी सलमान और कैट की ट्यूनिंग से जुड़ी तस्वीरें फिल्म के सेट से सामने आती हैं, तो कभी सलमान की फिट बॉडी और उनका डैशिंग लुक सामने आता है। हाल ही फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उनकी एक और फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसे फोटो से यह भी पता चलता है कि सलमान जिम में पसीना बहा रहे हैं। सलमान का लुक भी इसमें काफी अट्रेक्टिव लग रहा है।

जब पहली बार उतारी थी शर्ट...
यूं तो सलमान ने 'मैंने प्यार किया' में भी शर्ट उतारी थी, लेकिन उनका शर्ट उतारना ट्रेंड बना फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के एक गाने 'ओ ओ जाने जाना...' से। दरअसल इस गाने की शूटिंग होनी थी और सलमान के लिए जो शर्ट लाई गई थी, वो उनके काफी टाइट थी। सलमान ने ऐसे में बिना शर्ट के ही गाना शूट किया। हालांकि तब काजोल इससे जरा भी सहमत नहीं थी। उन्हें ठीक नहीं लगा कि उनका हीरो बिना शर्ट के नजर आए। दोनों के बीच इस पर काफी बहस भी हुई, लेकिन गाना बिना शर्ट के ही शूट हुआ और दर्शकों ने खूब पसंद भी किया, इसके बाद तो उनसे शर्ट उतारने की डिमांड की जाती रही है। उनका टॉवल सॉन्ग 'जीने के हैं चार दिन' भी काफी हिट हुआ।

एक बार फिर से वही अंदाज...

'टाइगर जिंदा है' सलमान को हर हाल में हिट चाहिए, ऐसे में अभिनेता वो सब कर रहे हैं, जो उनके फैंस को पसंद आए। वे अपने डोले-शोले दिखा रहे हैं, इसी के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कैटरीना के काफी करीब आते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता के फैंस जानते ही हैं कि वे पर्दे पर लिप-लॉक सीन नहीं देते, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने यह बस यह फील करवाया है कि वे अपनी नायिका कैटरीना कैफ को किस कर रहे हैं। देखते हैं कि उनकी ये कोशिशें कितना रंग लाती हैं। बता दें कि यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन