
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का आज बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। विराट कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर पत्नी के साथ भूटान में हैंगआउट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भूटान से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि हम एक जगह रूके और 4 महीने के छोटे से गाय के बछड़े को खाना भी खिलाया। घर के मालिको लगा कि हम थक गए हैं। और उन्होंने हमसे चाय के लिए पूछा तो हम उनके घर में चले गए।
इस फोटो में अनुष्का और विराट गांववालों के साथ बैठकर चाय पीते नज़र आ रहे हैं। अनुष्का ने बताया कि -'आज साढ़े 8 किलोमीटर की चढ़ाई करते हुए हम एक छोटे से गांव में पहुंचे थे। उनके पूरे परिवार को कोई अंदाजा नहीं था कि हम कौन हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हमारा स्वागत बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया।'
Published on:
05 Nov 2019 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
