5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब तक मीडिया से छुपेंगे विरूष्का, एक दिन सामने तो आना ही पड़ेगा: सानिया मिर्जा

स्टारर्स को फैंस की वजह से होती है काफी दिक्कतें

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Bhup Singh

Dec 18, 2017

Virat Kohli and anushka sharma

Virat Kohli and anushka sharma

इस साल की सबसे चर्चित शादी रही विराट और अनुष्का की शादी। इसमें कोई दोराह नहीं कि उनकी फैंन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लगातार चर्चा में रहने वाला विरूष्का की शादी के चर्चे अखबारों से लेकर सोशल मीडिया के हर साइट पर हो रही है।


उनकी शादी पर सभी ने अपने—अपने तरीके से उनको बधाई दी। शादी से लेकर अबतक उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। बस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जरूर पोस्ट हो रही हैं। आपको बता दें कि जहां सभी उनकोशुभकामनांए दे रहें हैं। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस जोड़े को शादी की बधाई दी।

बीते 12 दिसंबर को सोशल मीडिया पर शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का के बारे में सानिया ने कहा कि आखिर कब तक बचेगें विरूष्का। एक न एक दिन तो उन्हे मीडिया का सामना करना ही पड़ेगा। उनके इस जवाब को आप गलत अंदाज में न लीजिए उनके कहने का मतलब है कि सेलीब्रिटी होना अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। सानिया ने दोंनो की जोड़ी काफी बढ़िया बताया है। सानिया ने हाल ही में मीडिया से बात के दौरान कहा, ''मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। जब एक साथ होते हैं तो वाकई बहुत कमाल लगते हैं। इसके साथ ही अपनी—अपनी फील्ड में दोनों माहिर हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।''

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खासतौर पर मीडिया से बचते के लिए इटली में शादी की थी। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'विरूष्का' लगातार ट्रेंड करता रहा। सानिया ने कहा, एक समय पर उन्हें मीडिया के सामने आने ही पड़ेगा।'

सानिया मिर्जा का कहना है फैल फॉलोइंग होने की वजह से स्टार्स को थोड़ी दिक्क्त तो होती ही है। यही वजह रही कि विरूष्का ने इटली जा कर शादी की। स्टार खुद तक या परिवार तक ही सीमित नहीं होते हैं। वहीं सानिया ने बताया कि किसी समय उन्हें भी मीडिया का सामना करना पड़ा था।

वहीं सानिया ने अपने बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें ऐसे समय में मीडिया में प्रचार करना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका मानना है कि पहले ही शादी को लेकर इतना तनाव होता है। सानिया ने कहा, 'मेरी बहन की शादी हुई, यह हाई प्रोफाइल शादी नहीं थी, लेकिन फिर भी हमे काफी तनाव से गुजरना पड़ा।