20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

91 की वैजयंतीमाला के निधन की सच्चाई आई सामने, बेटे ने पोस्ट में बोला- उनकी सेहत…

Vyjayanthimala Son React Mother Death Rumors: एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब इसकी सच्चाई खुद उनके बेटे ने बताई है।

2 min read
Google source verification
Vyjayanthimala Son Suchindra

Vyjayanthimala Son Suchindra

Vyjayanthimala Son Refutes Actress Death Rumors: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक वैजयंतीमाला अपने निधन को लेकर चर्चा में आ गई है। शुक्रवार शाम खबर आई कि वैजयंतीमाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हर कोई अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के निधन से दुखी हो गया। उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगे। तब उनके बेटे ने एक पोस्ट शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां वैजयंतीमाला के निधन की खबर को झूठ है। उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर फैंस की जान में जान आ गई।

वैजयंतीमाला के निधन की सच्चाई पर बेटे ने किया पोस्ट (Vyjayanthimala Son Refutes Actress Death Rumors)

वैजयंतीमाला इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा रही हैं। उनके दुनिया छोड़ने की खबर ने कई सवाल उठा दिए थे। इसके बाद उनके बेटे सुचिंद्रा बाली ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस अफवाह पर फुल स्टॉप लगाया है। सुचिंद्रा बाली ने अपने पोस्ट पर लिखा- “डॉ. वैजयंतीमाला बाली अच्छी सेहत में हैं, और कोई भी खबर जो इनके खिलाफ आ रही है, वह झूठी है। शेयर करने से पहले, कृपया समाचार स्रोत की पुष्टि करें। वैजयंतीमाला स्वस्थ हैं और अच्छा कर रही हैं।"

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने दिया Vijay Varma संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहला रिएक्शन! बोलीं- प्यार हमेशा एकतरफा…

वैजयंतीमाला ने बेटे ने मां हैं एकदम स्वस्थ (Vyjayanthimala Health)

बता दें, इसी साल 2025 जनवरी में, वैजयंतीमाला ने चेन्नई में भरतनाट्यम के एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस से सभी को एक्टिंग के साथ अपने डांस का भी दीवाना बना दिया था। 91 साल की उम्र में भी इसता बेहतरीन भरतनाट्यम करती हैं जो उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। वहीं, अगर वैजयंतीमाला के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 1968 में चमनलाल बाली के साथ शादी की थी। चमनलाल की वैजयंतीमाला से शादी ये दूसरी शादी थी, इससे पहले भी वह एक बार शादी कर चुके थे। चमन और वैजयंतीमाला की शादी के करीब 8 साल बाद इनके घर में एक लड़के का जन्म हुआ, जिसका नाम सुचिंद्रा बाली रखा गया।