16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष शर्मा की एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर कही ये बड़ी बात, सुनकर जल उठेगें जीजा

वरीना अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में कहती हैं, ' जिस वक्त उन्होंने अपना पहला पोर्टफोलियो किया था उस वक्त वह काफी नर्वस थीं।
2 min read
Google source verification
warina hussain big statement about salman khan

warina hussain big statement about salman khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन जल्द ही फिल्म 'लवयात्री' से बॉलिवुड में आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के नाम और विषय को लेकर काफी विवाद हो चुका है। इस फिल्म का नाम पहले 'लवयात्री' था जो कि हिंदू के पावन पर्व नवरात्रि से मिलता जुलता था जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ था। इसी के बाद मेकर्स ने इसके नाम को बदलने का फैसला किया। इस फिल्म में और सलमान के साथ काम करने को लेकर वरीना ने बड़ा बयान दिया।

सलमान के साथ काम करना...
एक इंटरव्यू के दौरान वरीना से पूछा गया कि उनको बॉलीवुड में सलमान खान लॉन्च कर रहे हैं? आपको कैसा लग रहा है। इसके जवाब में वरीना ने कहा, 'यह उनके लिए एक सपने जैसा है। यह एक बहुत बड़े बजट की बड़ी फिल्म है। और ये उनके लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है।' इसके साथ ही वह कहती है कि वह सलमान की शुक्रगुगार हैं कि उन्होंने अपने बैनर तले उन्हें काम करने और लॉन्च का मौका दे रहे हैं।'

एक अच्छे इंसान हैं सलमान:
वरीना इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'सलमान काफी अच्छे इंसान हैं। वह हर किसी की मदद करते हैं। हर चीज के लिए हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। पूरी फिल्म के दौरान उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है। मेरे लिए तो सलमान खान रियल लाइफ हीरो हैं। उनके कारण मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। इसके बावजूद कि मैं एक अलग बैकग्राउंड से आती हूं, तब भी सलमान ने मुझे इतना बड़ा ब्रेक दिया है।'

आज भी मैं खुद को वहीं पाती हूं:
वरीना अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में कहती हैं, ' जिस वक्त उन्होंने अपना पहला पोर्टफोलियो किया था उस वक्त वह काफी नर्वस थीं। क्योंकि ये इंडस्ट्री उनके लिए बिल्कुल नई थी। आज भी वह खुद को वहीं पाती हूं जहां 6 साल पहले थी। यह उनकी पहली फिल्म है और मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग