6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय दत्त के लिए सनी लियोनी ने किया नागिन डांस

संजय दत्त के लिए सनी लियोनी ने किया 'नागिन डांस', देखकर आप भी दंग रह जाएंगे...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 12, 2017

Sunny Leone, Sanjay Dutt

Sunny Leone, Sanjay Dutt

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अभिनेत्री की बजाय आइटम गर्ल के रूप में खूब फेमस होती जा रही हैं। एक बाद एक धांसू आइटम नंबर कर चुकीं सनी लियोनी इन दिनों अपने डांस मूव्ज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। हाल में अभिनेता संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भूमि' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर की हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन सनी लियोनी बहुत ही निराले अंदाज में संजय दत्त को 'गुड लक' कहा है। जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंंगे।

दरअसल, सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह संजय दत्त के गाने 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं...' पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडिया पोस्ट करते हुए सनी लियोनी ने संजू बाबा के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है, जिसमें वह फिल्म 'भूमि' के लिए संजय दत्त को 'गुड लक' कहा है। खैर, जो भी सनी लियोनी हर अंदाज निराला ही होता है, लेकिन अब जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं शायद आपको मालूम ना हो। सनी लियोनी संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भूमि' में एक आइटम नंबर करने वाली है।

22 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि संजय दत्त के लिए 'भूमि' बहुत ही खास फिल्म है। क्योंकि 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में अवैध हथियार रखने के मामले में जेट काटकर बाहर आने के बाद यह उनकी कमबैक फिल्म है। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में दूसरी पारी खेलने जा रहे हैं। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अदिति राव हैदरी संजय की बेटी के रूप में दिखेंगी। इस फिल्म की कहानी में संजय दत्त और उनकी बेटी अदिति राव हैदरी के इर्द—गिर्द धूमती नजर आएंगी। क्योंकि इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि संजय दत्त इसमें अपनी बेटी के साथ हुई गलत हरकत का बदला लेते दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

image