6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी पार्टियों और कलाकरों को लेकर सोनम बोल गई ऐसा, किसी को नहीं पचने वाला

भिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि कलाकारों को खुद को सिर्फ फिल्म और फिल्म की पार्टियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें....artiste life, Film Parties, films, friends and family, read books, sonam kapoor ahuja, the zoya factor, visit museums, watch films, wearing watches

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Oct 11, 2019

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ( Sonam Kapoor Ahuja ) का कहना है कि कलाकारों को खुद को सिर्फ फिल्म और फिल्म की पार्टियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें यात्रा करनी चाहिए, दोस्तों व परिवार के साथ वक्त बिताना चाहिए, किताबें पढ़नी चाहिए और फिल्में देखनी चाहिए, ताकि वे खुद के सर्वश्रेष्ठ वर्जन बन सकें।

जब उनसे पूछा गया कि कलाकारों को अपना वक्त किस तरह बिताना चाहिए, तो अभिनेत्री ( Sonam Kapoor ) ने कहा, 'मेरे ख्याल से अगर आप कलाकार हैं, तो आपको पूरी जिंदगी का आनंद लेना चाहिए। मुझे लगता है कि क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को यात्राएं करनी चाहिए, उन्हें दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहिए। उनके लिए किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और म्यूजियम में घूमना भी फायदेमंद होता है।'

अंतर्राष्ट्रीय घड़ी ब्रांड आईडब्ल्यूसी की पायलट घड़ी के नए कलेक्शन की लॉन्चिंग के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि कलाकारों को बस फिल्म और फिल्म की पार्टियों तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहिए, क्योंकि तब आपकी दुनिया छोटी हो जाती है और आप खुद से सर्वश्रेष्ठ वर्जन के बारे में नहीं जान पाते हैं।'