1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दिलीप कुमार पर तेजाब फेंकने की फिराक में था फैन, एक्टर को चिट्ठी लिखकर बताई थी वजह

दिलीप कुमार का एक फैन ऐसा भी था, जिसने उनपर तेजाब फेंकने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, इस सिलसिले में फैन ने दिलीप कुमार को चिट्ठी भी भेजी थी, जिसमें उसने तेजाब फेंकने का कारण बताया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Dec 2021, 11:09 PM IST

dilip-kumar-ws_d.jpg

बात जब इंडस्ट्री के दिग्गज़ सितारों कि आती है तो एक नाम जो आज भी हमे अक्सर सुनने को मिलता है वे हमारे दिलीप कुमार साहब थे। इन्होंने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज भी जब पुरानी फिल्मों का सिलसिला चलता है तो इनकी हिट फिल्मों को सिलसिला रुकता ही हैं। कुमार साहब ने ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से डेब्यू किया था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं।

वैसे तो एक्टर के कई फैन हैं जो उनसे बेइंतेहा प्यार करते थे पर उनका एक फैन ऐसा भी था जिसने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने ये बात दिलीप कुमार साहब को चिट्ठी में लिखकर बताई भी थी जिसमें उसने तेजाब फेंकने का कारण भी बताया था।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख ने 'देवदास' की शूटिंग शुरू की और प्रोड्यूसर को जेल हो गई?

शो 70 MM With Rahul में दिलीप कुमार से जुड़ी ये बात सामने आई थी। शो के मुताबिक इस शख्स का नाम मोहम्मद यासीन चांदीवाला था और वह दिल्ली का रहने वाला था। वह ऐसा दिलीप कुमार की नजर में आने के लिए ऐसा करना चाहता था। यासीन ने तेजाब फेंकने के पीछे तीन कारण बताए थे। पहला कारण यह था कि दिलीप साहब को अपना हिंदू नाम नहीं रखना चाहिए था। दूसरा यह कि एक्टर मुस्लिम महिलाओं से संबंध बनाते हैं और फिर उनका जीवन खराब करते हैं और तीसरा कारण यह था कि वह शक्श यह चाहता था कि दिलीप शहाब उसे जानें और उसकी मदद करें।

दरअसल वह पाकिस्तान का रहने वाला था और वह भारत में फंसा हुआ था। यासीन चाहता था कि एक्टर उनकी मदद करें और उन्हें पाकिस्तान जाने में मदद करें। इस मामले को लेकर दिलीप कुमार ने एक प्रेस इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने इस व्यक्ति की बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लिया है।

आपको बता दें कि, यह चिट्ठी मोहम्मद यासीन के एक दोस्त को मिला और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इस पत्र के मिलने के बाद दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। पुलिस ने यासीन के घर के बाहर भी पहरा देना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद अभिनेता ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से मना कर दिया और उन्हें अलविदा कहने के लिए बाहर भी आये थे। लेकिन वह शख्स अपने बंगले के बाहर तेजाब की बोतल लेकर खड़ा था।

हालांकि, पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ लिया था। पुलिस वाले के साथ दिलीप कुमार को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। वहां दिलीप कुमार ने उस शख्स से पूछा कि वह ऐसा क्यों करना चाहता है। लेकिन वह रोने लगा और कुछ बोल नहीं पा रहा था।

यह भी पढ़ें- PK की शूटिंग के दौरान रोज इतने पान खाते थे आमिर खान, फिल्म के सेट पर रहता था पानवाला