
हाल में बॉलीवुड एक्टस अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है, जिसको लेकर एक्टर काफी चर्चओं में बने हुए हैं और खासी तारीफें भी बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने काफी बेहतरीन अभिनय किया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अतना ही नहीं अभिषेक बच्चन के पिता और सदी के महानयक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा है।
हाल में अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के फेमस शो के 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, जिसकी एक अनसेंसर्ड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी और अपने करियर से जुड़ी कुछ पर्सनल बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियों में अभिषेक बच्चने अपनी एक्टिंग की शुरुआत के के दिनों के बारे में बताते नजर ए रहे हैं।
जहां वो बता रहे हैं कि जब इस बारे में उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन को बताया तो उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया। वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन बताते हैं कि 'जब मैं बोस्टन यूनिवर्सिटी में था और एक्टिंग की तलाश रहा था… तब मैंने पिताजी से बात की कि एक्टर बनाना चाहता हूं, मैं ट्रेनिंग ले रहा हूं। तब उनके पिता अमिताभ ने पहली प्रतिक्रिया थी कि ‘बहुत अच्छा, वापस घर आ जाओ’। इसके अलावा अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने उनसे अभिनय को लेकर बात की और उन्होंने कि 'अभिनय में भाषा का बहुत ही ज्यादा महत्व है'।
अभिषेक बच्चन बताते हैं कि उनके पिताजी ने कहा था कि 'तुम शेक्सपियर, ये सब सीख रहे हो, ये सब यहां नहीं चलना है। इधर आकर भाषा सीखो पहले। भाषा सीखोगे, अभिनय खुद ब खुद आ जाएगी'. बता दें कि शो की इस वीडियो में कपिल शर्मा और अभिषेक बच्चन मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
Published on:
5 Dec 2021, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.