'मैंने खुद से कहा कि मुझे 'हीरो' बनना है'
अक्षय कुमार साल 2019 में आयोजित एचटी लीडरशिप समिट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े मजेदार वाकयों पर बात की। अक्षय ने बताया कि एक बार जब वे 7वीें कक्षा में फेल हो गए थे, तो उनके पिता हरी ओम भाटिया ने जोरदार पिटाई कर डाली। तब ऐस करने की इजाजत थी। तब मैंने खुद से कहा कि मुझे 'हीरो' बनना है।' इसके साथ ही अक्षय ने इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों के लिए भी सीख दी। उन्होंने कहा,'मेरी 14 फिल्मों लगातार फ्लॉप रहीं, लेकिन मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की। अगर आप प्रोफेशनल हैं और प्रोड्यूसर के एक्टर हैं, तो कड़ी मेहनत करिए, आपके पास हमेशा काम रहेगा। यह उन सब लोगों के लिए है जो इस इंडस्ट्री में आना चाहते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहो।'