मां डिंपल ने शादी के लिए रखी शर्त
अक्षय और ट्विंकल को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। ऐसे में ट्विंकल ने अपनी मां डिंपल से अक्षय के बारे में बात की। हालांकि, डिंपल को ये रिश्ता पसंद नहीं था। क्योंकि उन्हें उनके एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय कुमार 'गे' हैं। ऐसे में वह इस शादी के लिए एक ही शर्त पर तैयार हुईं। उन्होंने अक्षय से कहा कि उन्हें और ट्विंकल को एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पड़ेगा। जिसके बाद दोनों एक साल तक साथ रहे। जिसके बाद साल 2001 में दोनों ने सात फेरे लिए।