10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अक्षय कुमार का एक लव लेटर की वजह से बन गया था मजाक, लिखा ऐसा गाना कि आपको भी आ जाएगी हंसी

सभी जानते हैं कि अपनी जवानी के दिनों में अक्षय काफी आशिक मिजाज हुआ करते थे। लेकिन एक बार अक्षय कुमार का उनके लव लेटर के कारण बुरी तरह मजाक बन गया था।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Oct 22, 2021

akshay_kumar_1.jpg

akshay kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। आज हर साल की उनकी तीन से चार फिल्में रिलीज होती है और हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहे हैं। सभी जानते हैं कि अपनी जवानी के दिनों में अक्षय काफी आशिक मिजाज हुआ करते थे। लेकिन एक बार अक्षय कुमार का उनके लव लेटर के कारण बुरी तरह मजाक बन गया था।

दरअसल, ये किस्सा उस वक्त है जब अक्षय कॉलेज में थे। उस वक्त उनकी बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई थी। कॉलेज में अक्षय का एक लड़की पर दिल आ गया था। वह उनसे प्यार करने लगे थे। ऐसे में वह हर हाल में उस लड़की को पटाना चाहते थे। इस काम में उन्होंने अपने दोस्त की मदद ली।

यह भी पढ़ें: कॉलेज के दिनों में इस शख्स के लिए धड़कता था ऐश्वर्या राय का दिल

अक्षय कुमार को उस लड़की से एक तरफा प्यार हुआ था। वह उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे। ऐसे में उनके दोस्त ने सलाह दी कि वह लड़की को लव लेटर लिखे और उसमें अपनी सारी फीलिंग्स को लिख दें। उसके बाद अक्षय ने अपने दोस्त से पूछा कि वह लव लेटर में क्या लिखें। इस पर उनके दोस्त ने उन्हें पागल बना दिया। उन्होंने अक्षय से कहा कि लव लेटर में कुछ नहीं लिखना होता है। इसमें सब लोग फिल्मी गाने लिखते हैं। इसके बाद अक्षय ने कई गाने सुने और फिर अपना पसंदीदा गाना लव लेटर में लिख डाला।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने ऐसा क्यों कहा- मेरा नाम मेरे बच्चों की जिंदगी खराब कर सकता है

इसके बाद अक्षय ने वो लेटर लड़की को पकड़ा दिया। लेकिन लेटर पढ़ने के बाद लड़की हैरान रह गई थी। क्योंकि अक्षय कुमार ने उस लड़की को लिखे अपने लव लेटर में फिल्म मासूम का गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं' लिख हुआ था। लड़की ने अक्षय का वो लेटर कॉलेज में सबको पढ़ा दिया। जिसके बाद सभी अक्षय का खूब मजाक बना दिया।