22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब जमीन पर चटाई बिछाकर सोते थे ऋतिक रोशन, घर का किराया तक नहीं दे पाते थे पिता राकेश

ऋतिक ने सालों पहसे साल 2006 में स‍िमी ग्रेवाल इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों की यादें ताजा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कभी उनके पिता उन्हें लेकर जमीन पर सोया करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 10 Nov 2021, 2:42 PM IST

When Hritik Roshan reveals about his family struggle

Hritik Roshan and Rakesh Roshan

नई दिल्ली: बेशक स्टार्स आलीशान जिंदगी जीते हैं, लेकिन स्टार बनने से पहले वो सबकी तरह आम जिंदगी जीते हैं। उनके जीवन में भी कई तरह संघर्ष होते हैं। इस संघर्ष के समंदर के को पार करते हुए वो सफलता हासिल करते हैं और फिर आलीशान जिंदगी जीते हैं। ऐसी ही कहानी है बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hritik Roshan’s struggle) की। जो कभी जब जमीन पर सोया करते थे। उनके पिता राकेश (Rakesh Roshan) के पास घर का किराया देने तक के भी पैसे नहीं होते थे। इस बात का खुलासा खुद ऋतिक ने किया था।

पिता उन्हें लेकर जमीन पर सोया करते थे

दरअसल ऋतिक ने सालों पहसे साल 2006 में स‍िमी ग्रेवाल इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों की यादें ताजा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कभी उनके पिता उन्हें लेकर जमीन पर सोया करते थे। ऋतिक रोशन ने अपने परिवार की संघर्ष की कहानी बयां करते हुए बताया था कि उनके पिता राकेश रोशन के पास अपने परिवार को रखने के लिए घर नहीं था। उस वक्त वो घर का रेंट भी देने लायक नहीं थे। ऋतिक की मां ऋतिक और उनकी बहन को लेकर अपने मायके चली गईं। पास में पैसा न होने के कारण ऋतिक के परिवार को दो हिस्सों में रहना पड़ा। राकेश रोशन अपनी मां के साथ रहे।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों संजय भंसाली ने जोड़ रखा है अपने पिता की जगह मां का नाम ‘लीला’

अलग से घर लेकर रहने की कूबत नहीं थी

ऋतिक ने बताया था कि जब उनके पिता के पास अलग से घर लेकर रहने की कूबत हुई, तो सभी लोग एक साथ रहने लगे। लेकिन उस घर में चार दीवारों के सिवा और कुछ भी नहीं था। ऋतिक का पूरा परिवार जमीन पर चटाई और गद्दा बिछाकर सोता था।

आपको बता दें कि अपने पिता राकेश रोशन के संघर्ष को देखकर ऋतिक बहुत ही संजीदा हैं। वो आज भी अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्‍ड रखते हैं और उन्हें ही अपना गुरु भी मानते हैं। जहां राकेश रोशन ने अपने ऋतिक को एक स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, ऋतिक ने अपनी कड़ी मेहनत से ये साबित किया है कि एक जाने-माने बॉलीवुड हस्ती के बेटे होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में टिके रहने के लिए कड़ी मेहनत कनी पड़ी, जो आज भी जारी है।

यह भी पढ़ें: 'सॉरी मॉम मुझमें उतनी समझदारी नहीं'- जब जान्हवी कपूर को एक्ट्रेस नहीं ये बनाना चाहती थीं श्रीदेवी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग