
अपने कॉमिक टाइमिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता जॉनी लीवर को कौन नहीं जानता। उनका नाम जैसे ही आता है हमारे चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। फिल्मों में निभाए उनके किरदार मानों हमारे आंखों के सामने तैरने लगते हैं। जॉनी लीवर बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टरों में से एक हैं जिन्होंने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया है। हालांकि, जब से उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया उसके बाद से फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी को बॉलीवुड का पहला स्टेंडअप कॉमेडियन भी कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में 300 से अधिक फिल्में की हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने काम के लिए 13 बार फिल्मपेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट भी किया गया है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब जॉनी बेहद गरीब में जिंदगी जीते थे। पैसी की कमी के कारण वे 7वीं तक ही स्कूल जा सके। क्योंकि उन्हें अपना पेट पालने के लिए फैक्ट्री में काम करना था।
जॉनी का नाम ‘हिंदुस्तान लीवर’ कंपनी के नाम पर पड़ा था। दरअसल, जॉनी के पिता इस कंपनी में काम करते थे और कभी-कभी जॉनी भी अपने पिता के साथ उनके ऑफिस चले जाया करते थे। यहां जॉनी अक्सर दफ्तर में कोई कार्यक्रम के दौरान फ़िल्मी कलाकारों की मिमिक्री करते थे और वे लोगों को ख़ूब हंसाते थे। ऐसे में लोग जॉनी को जॉनी लीवर बुलाने लगे। आगे जाकर उन्होंने यहीं नाम रख लिया और फिर जॉनी ने हिंदी सिनेमा भी इसी नाम के साथ एंट्री ली। आज चाहे जॉनी को दुनिया जानती हों और वे करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं हालांकि कभी वे भी एक आम आदमी की तरह जीवन जीते थे। हिंदी सिनेमा में काम करने से पहले उन्होंने सड़कों पर पेन बेचने का काम भी किया था। इस दौरान वे ग्राहकों को रिझाने के लिए भी मिमिक्री करते थे।
बता दें कि हिंदी सिनेमा में जॉनी लीवर ने अपने करियर का आगाज साल 1984 में किया था। बहुत जल्द ही वे बॉलीवुड के लोकप्रिय हास्य अभिनेताओं में शुमार हो गए थे। उनका फ़िल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। अभिनेता ने कुल 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है और यह सिलसिला अब भी जारी है।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो जॉनी लीवर को आख़िरी बार साल 2020 में बड़े पर्दे पर देखा गया था उनकी आख़िरी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ थी फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान ने अहम रोल निभाया था।
Published on:
20 Feb 2022, 11:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.