
शाहरुख खान और चंकी पांडे को काफी अच्छा दोस्त बताया जाता है, शाहरुख के स्ट्रगल के दिनों में चंकी उनके साथ खड़े थे। उनका यह रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना शुरूआती दिनों में था। 80 के दौर में जब शाहरुख अपने करियर की शुरूआत करने मुंबई आए थे तब चंकी उनका सहारा बने थे। शाहरुख आज भी चंकी को अपना बेस्ट फ्रेंड बुलाते हैं।
बॉलीवुड के किंग खान प्यार और दोस्ती के लिए जाने जाते हैं, शाहरुख खान कभी भी उन लोगों को नहीं भूलते जिन्होनें मुश्किल के दिनों में उनका हाथ थामे रखा था। चंकी पांडे एक खास नाम है जो शाहरुख के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं। इस बात को शाहरुख ने भी कई बार कबूल भी किया है और उन्हें अपने दोस्त से बढ़कर बताया है। सलमान खान से भी ज्यादा नजदीक हैं वह चंकी पांडे के।
बच्चों में झलकती है शाहरुख और चंकी की गहरी दोस्ती
कुछ उसी तरह की दोस्ती चंकी और शाहरुख की बच्चों में देखने को मिलती है। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, शाहरुख की बेटी सुहाना की बेस्ट फ्रेंड हैं। अनन्या सिर्फ सुहाना ही नहीं बल्कि आर्यन खान की भी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन आज आर्यन ड्रग्स केस में फंसे हैं और उसी केस में अनन्या का नाम भी सामने आ रहा है। पर ऐसी स्थिति में भी अनन्या और उनके परिवार ने शाहरुख के परिवार का साथ नहीं छोड़ा है।
चंकी के घर पर रहते थे शाहरुख
आपको बता दें चंकी पांडे ने शाहरुख खान को संघर्ष के दिनों में अपने घर में रहने की जगह दी थी। यहां तक की उनको अपने साथ लेकर जाते थे और इंडस्ट्री के लोगों से मिलाते थे। दोनों की दोस्ती 80 के दशक में शुरू हुई थी। यह वह वक्त था जब चंकी पांडे स्टार बन चुके थे और शाहरुख करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। शाहरुख ने खुद बताया कि ऐसे वक्त में चंकी उनके मददगार बने थे और उन्हें सहारा दिया था।
शाहरुख ताउम्र हैं चंकी के शुक्रगुजार
चंकी के साथ अपनी दोस्ती को शाहरुख ने कई बार जाहिर किया है, उन दोनों की पत्नी गौरी खान और भावना पांडे भी काफी अच्छे दोस्त हैं। उनके बच्चों की दोस्ती देख कर लगता है यह दौर ऐसे ही चलता रहेगा। सुहाना, आर्यन और अनन्या कई बार पार्टी में साथ नजर आए हैं। शाहरुख ने भी कई बार खुलकर चंकी पांडे की तारीफ की है।
Published on:
20 Feb 2022, 10:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.