1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा से पहले खुद से बड़ी इन महिलाओं के साथ रिश्ते में रह चुके हैं निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा से शादी करने से पहले निक जोनस ने कई लोकप्रिय हस्तियों को डेट किया था। लेकिन ज्यादातर उन्हें प्यार जिससे हुआ वो उम्र और अनुभव के मामले में उनसे वरिष्ठ हैं। तो आइए आज हम उनमें से कुछ पर एक नजर डालते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Feb 2022, 7:51 PM IST

हॉलीवुड के हैंडसम हंक निक जोनस और और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर में नए साल में नई खुशियां आई हैं। पिछले महीने यानी जनवरी में वह सेरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बने हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। निक जोनस अब प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद हमारे अंतरराष्ट्रीय ‘जमाईबाऊ’ हैं।

निक ने प्रियंका से पहले कई लोकप्रिय हस्तियों को डेट किया था। दिलचस्प बात ये हैं कि निक ने ज्यादातर खुद से बड़ी महिलाओं को प्यार हुआ हैं। आज ऐसी ही महिलाओं के बारे में जानेगे, जिन्हें निक ने डेट किया हैं।

केट हडसन

यूएस वीकली पत्रिका निक जोनास के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने केट हडसन के साथ अपने संबंध के बारे में बात की, जो उनसे 14 वर्ष बड़ी थी. उन्होंने बताया, “केट अविश्वसनीय रही। हमारे पास दो इसानों के रूप में एक अविश्वसनीय संबंध था जो सिर्फ एक-दूसरे की चीजों की प्रशंसा करते हैं, और एक दूसरे में कुछ ऐसा देखते थे जो सुंदर है. उसकी और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करने के मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रयास में से रहा हूँ. मैं ये नहीं कहूँगा कि हमने यौन संबंध बनाए या नहीं। लेकिन हमारे पास एक सुंदर संबंध था।”

रीटा ओरा

सिंगर रीटा ओरा ने निक जोनस के साथ अपने संबंधों की पुष्टि कभी नहीं की। यह कहा जाता है कि उन्होंने ‘व्हाट डू आई मीन टु यू?’ में उसके साथ काम किया और उन्हें डेट किया। ओरा उनसे दो साल बड़ी है।

डेल्टा गुड्रेम
माइली साइरस के साथ संबंध तोड़ने और बाद में निक जोनस को ऑस्ट्रेलियाई सिंगर डेल्टा गुड्रेम में रूप में प्यार मिला, जो उससे आठ साल बड़ी थी. खबरों के मुताबिक, 2012 में उनका दस महीने तक रिलेशनशिप टूट गया था।

लिली कोलिन्स

लिली जब 29 की थी और निक 26 साल के थे, जब उनके रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। खबरों के अनुसार उनका एक मजबूत कनेक्शन था, लेकिन रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता था।

यह भी पढ़ें- तारक मेहता के “बापूजी” की पत्नी खूबसूरती में नहीं है किसी से कम, इनके आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी है फेल

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। प्रियंका को पहली बार देखते ही हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक अपना दिल हार बैठे थे। वहीं कुछ दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया फिर साल 2018 में जोधपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई। वहीं शादी के प्रियंका अपने पति निक के साथ न्यूयार्क में रहती हैं।

यह भी पढ़ें-61 साल पहले धर्मेंद्र ने खरीदी थी र20000 से कम में पहली कार, जानिए इस कार की कीमत जो लोन लेकर ली गई

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन