जब श्रीदेवी बन गई थी दोनों भाई अनिल कपूर और बोनी कपूर के बिच लड़ाई की वजह!
नई दिल्लीPublished: Feb 20, 2022 11:13:23 pm
अनिल कपूर, श्रीदेवी की वजह से अपने बड़े बोनी कपूर से बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे। ये किस्सा फिल्म मिस्टर इंडिया से जुड़ा है।
श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी, दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दिए हैं। मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाडला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई शानदार फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। बात करें 'मिस्टर इंडिया' की तो यह उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। फिल्म का हर किरदार लोगों को खूब पसंद आया था, हालांकि मिस्टर इंडिया के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई और यह फिल्म अनिल कपूर की झोली में आ गिरी। 'मिस्टर इंडिया' उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक है।