20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का और रणवीर से करण जौहर को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी, ये है चौंकाने वाली वजह

रणवीर और अनुष्का ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें कहा था कि वे इतने अच्छे दिखते नहीं हैं, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं इसलिए उन्हें कास्ट किया जा रहा है। तब करण ने बताया कि उन्होंने....

2 min read
Google source verification
karan johar ranveer singh anushka sharma

karan johar ranveer singh anushka sharma

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की गिनती आज बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारा में की जाती है। रणवीर ने यश राज बैनर की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने कॅरियर की शुरूआत की। इस मूवी में उनके साथ अनुष्का भी नजर आई थी। इस फिल्म में दोनों स्टार को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए दोनों कलाकार करण जौहर के चैट शो में गए थे जहां पर करण ने एक बात पर उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

दरअसल, जब 'बैंड बाजा बारात' आई थी तब रणवीर और अनुष्का को बॉलीवुड के बड़े स्टार नहीं मानते थे। फिल्ममेकर करण जौहर भी यही सोचते थे। करण को लगा कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही चॉइस नहीं है। उन्होंने अपने चैट शो में इस बात का खुलासा करते हुए दोनों कलाकार से माफी मांगी।

View this post on Instagram

📷 : #TarunVishwa

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

रणवीर और अनुष्का ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें कहा था कि वे इतने अच्छे दिखते नहीं हैं, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं इसलिए उन्हें कास्ट किया जा रहा है। तब करण ने बताया कि उन्होंने अनुष्का का ऑडिशन देखा था और उन्होंने आदित्य को बोला था कि इसे नहीं लेना चाहिए। वहीं रणवीर को भी जब करण ने पहली बार स्टूडियो में देखा था तो यही बात कही थी। उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं। कॉफी विद करण में करण ने कहा कि मैं इस गलती के लिए आप दोनों से माफी मांगना चाहता हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएगी। यह फिल्म 10 अप्रेल को रिलीज होगी।