scriptमनोज बाजपेयी को जब महिलाओं से आती थी शर्म, गलती से घुस गए गर्ल्स वॉशरूम में, एक्टर ने सुनाया पूरा किस्सा | When Manoj Bajpayee hide in girls washroom because he was too shy | Patrika News

मनोज बाजपेयी को जब महिलाओं से आती थी शर्म, गलती से घुस गए गर्ल्स वॉशरूम में, एक्टर ने सुनाया पूरा किस्सा

locationमुंबईPublished: Aug 08, 2021 08:17:02 pm

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का कहना है कि वे बहुत ही शर्मीले व्यक्ति हैं और इसी के चलते उन्हें एक बार गर्ल्स वॉशरूम में छिपना पड़ा। वे तब तक वहां छिपे रहे, जब तक कि लड़कियां वहां से चली नहीं गई।

manoj_bajpayee.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय क्षमता से चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनकी ‘द फैमिली मैन 2’ सीरीज रिलीज हुई थी। इसमें उनकी एक्टिंग के चर्चे रहे। यह सीरीज समांथा अक्किनेनी के किरदार को लेकर विवादों में भी रही। अब उनकी ड्रामा फिल्म ‘डायल 100’ सुर्खियों में है। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर भी हैं। वे मनोज बाजपेयी की पत्नी के रोल में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन पर मनोज बाजपेयी ने बताया कि वे गर्ल्स कॉलेज जाने में अजीब सा महसूस करते थे। एक दिन इस कारण उन्हें वॉशरूम में छिपना पड़ा था।

लड़कियों के वॉशरूम में छिपना पड़ा मनोज बाजपेयी को
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें गर्ल्स कॉलेज जाने में अजीब लगता था क्योंकि वे बहुुत शर्मीले हैं। एक्टर ने कहा,’मुझे एलएसआर कॉलेज जाने में बहुत अजीब लगता था, क्योंकि यह एक गर्ल्स कॉलेज है और मैं बहुत ही शर्मीला व्यक्ति हूं। मुझे गर्ल्स के सामने बहुत शर्म आती है। तो मैंने कुछ लड़कियों को गेट पर मेरा इंतजार करने को कहा।’ उन्होंने आगे बताया कि जब वे लड़कियां कहीं नजर नहीं आई, तो वह एक ढाबे पर चले गए और वहां टाइम पास करने लगे। अभिनेता ने बताया कि ऐसे ही एक दिन वे गलती से गर्ल्स वॉशरूम में घुस गए। इसी दौरान कुछ लड़कियां अंदर आ गईं और वे वहां से निकल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि उनको तब तक वहां छिपे रहना पड़ा, जब वह गर्ल्स बाहर नहीं निकल गईं।

साक्षी को करना पड़ा मनोज के गुस्से का सामना
इसी बातचीत के दौरान एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी एक किस्सा शेयर किया। साक्षी ने बताया कि जब वह नई दिल्ली की एक कॉलेज की छात्रा थीं, तो उस समय मनोज उनके टीचर थे। इसी दौरान एक बार एक्ट्रेस को मनोज के गुस्से का सामना करना पड़ा। तभी मनोज ने बीच मेंं टोकते हुए कहा,’मुझे याद है जब मैंने उससे कहा था कि आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि आप एक्टिंग में बहुत अच्छी हैं। आज इन्होंने मुझे बहुत गर्वान्वित किया है। जब वह वहां से निकलीं, उसके बाद हमने कभी फोन पर बात नहीं की। लेकिन, आज मुझे उन पर बहुत गर्व है, जो उन्होंने खुद बनाया है। उन्हें मुख्य भूमिका देने के मेरे फैसले को उन्होंने सही साबित किया है।’

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी इस साल जी5 की फिल्म ‘साइलेंस-केन यू हियर इट?’ में नजर आए। इसके बाद उनकी पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का पार्ट 2 आया। इसके अगले ही सप्ताह वे ‘रे’ में नजर आए। अब वह ‘डायल 100’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो