1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सुनील दत्त को ढूंढते हुए सेट पर अचानक पहुंच गई थीं नरगिस, पास बैठे पति को पहचान भी नहीं पाई थीं

एक बार हमराज के सेट पर सुनील दत्त के मेकअप की वजह से अभिनेत्री नरगिस दत्त अपने पति को पहचान नहीं पाई थी। जिसके चलते नरगिस को करीब 2 घंटे इंतजार करना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 11 Nov 2021, 11:11 PM IST

sunil-dutt

sunil dutt and nargis dutt

सुनील दत्त साल 1966 में एक फिल्म में काम कर रहे थे, जिसें बीआर चोपड़ा बना रहे थे। फिल्म में सुनील दत्त के साथ मुमताज, राजकुमार और बलराज साहनी भी थे। ‘हमराज’ फिल्म की शूटिंग महमूद स्टूडियो में चल रही थी। इस फिल्म का एक सीन था जिसमें उन्हें बहरूपिया बनना था। सुनील दत्त का लुक चेंज करना था ताकि वह पहचाने न जा सकें। सुनील दत्त को एक बुजुर्ग का किरदार निभाना था। उस वक्त सुनील दत्त का मेकअप पंढरी जुकर (Pandhari Juker) ने किया था। पंढरी जुकर उस वक्त के बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट में से एक माने जाते थे।

पंढरी जुकर ने जब सुनील दत्त का मेकअप करना शुरू किया तो उन्होंने काले रंग का इस्तेमाल चेहरे का रंग गाढ़ा करने के लिए किया। हेयर एक्सटेंशन्स लगाए और दाढ़ी मूछ, भौहें भी लगाईं। बेसिक काम हो चुका था कि तभी ग्रीनरूम का दरवाजा बजा। दरवाजे पर आहट हुई और नरगिस की आवाज आई। नरगिस जब अंदर आईं तो उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट से पूछा – दत्त साहब कहां हैं? ये सुनते ही पंढरी जुकर चुप हो गए और नरगिस को देखने लगे।

नरगिस ने दोबारा पूछा -दत्त साहब कहां हैं? ऐसे में सुनील दत्त ने पंढरी जुकर को इशारा किया और बताने से मना किया। वहीं पंढरी जुकर ने नरगिस से कहा कि वह तो कुछ देर के लिए बाहर गए हैं। ऐसे में नरगिस ने कहा कि- ठीक है मैं यहीं इंतजार करती हूं। अब करते-करते 2 घंटे बीत गए लेकिन सुनील दत्त मेन डोर से वापस लौट कर नहीं आए। ऐसे में नरगिस परेशान हो गईं और बोलीं कि 2 घंटे हो गए हैं और ये अभी तक नहीं लौटे?

यह भी पढ़े-हेमा मालिनी से अमिताभ बच्चन तक, मौत को छूकर वापस लौट चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

नरगिस की बेचैनी देख कर पंढरी जुकर खुद को रोक नहीं पाए और दत्त साहब के मना करने के बाद भी उन्होंने बता दिया कि ‘दत्त साहब 2 घंटे से आपके सामने बैठे हैं।’ ये सुनते ही नरगिस दत्त चौंक गईं। वे बोलीं ‘अरे पंढरी तुमने इन्हें क्या कर दिया कि मैं अपने पति को ही नहीं पहचान पाई। कमाल कर दिया।’

उस दिन नरगिस दत्त ने खुश होकर मेकअप आर्टिस्ट पंढरी जुकर को अपनी बेहद कीमती घड़ी हाथ से उतार कर उपहार में दे दी थी। बता दें, अन्नु कपूर ने इस किस्से को अपने रेडियो शो में बताया था।

यह भी पढ़ें-Shilpa Shetty हुईं रणवीर सिंह के स्टाइल से इम्प्रेस, एक्टर के गाने पर किया डांस