
When Priyanka Chopra said Nick Jonas was a 'chhavi' of her late father
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम बनाया। आज एक्ट्रेस को इंटरनेशनल स्टार के नाम से जाना जाता है। जब से प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी की है। तभी से उनके फैंस उनकी हिंदी फिल्म का इंतजार करते हैं। अक्सर निक और प्रियंका को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। आज हम आपको निक और प्रियंका से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं।
निक जोनस संग शादी करने की बताई वजह
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बॉन्डिंग को लेकर कई बातें सामने आती रहती हैं। ऐसे ही एक बार जब प्रियंका से पूछा गया था कि 'वो निक जोनस को अपना लाइफ पार्टनर क्यों बनाना चाहती हैं?' प्रियंका ने ऐसा जवाब दिया था। जिसने सबका दिल जीत लिया था। प्रियंका निक को अपना हमसफर चुनने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि 'निक और उनके पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के बीच बहुत सी बातें एक जैसी हैं। निक में उन्हें उनके पिता की छवि दिखाई देती है। जैसे-जैसे वो निक को और जान रही हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें ऐसे शख्स से शादी की है। जिसमें उन्हें उनके पिता की छवि नज़र आती है।'
प्रियंका ने आगे कहा था कि 'केवल म्यूजिक ही नहीं बल्कि दोनों बहुत मजबूत भी हैं। जमीन से जुड़े हैं और भरोसे के लायक हैं।' आपको बता दें प्रियंका अपने पिता के बेहद ही करीब थी। वो अक्सर में अपने पिता को धन्यवाद करती थी कि उन्होंने उन्हें आगे बढ़ाने में उनका बहुत साथ दिया। 2013 में प्रियंका के पिता का कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
निक को प्रियंका ने बताया सबसे समझदार इंसान
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक जोनस को लेकर कहा था कि 'उनके पति निक सबसे समझदार व्यक्ति हैं। जिनसे वो मिली हैं। निक जो भी करते हैं वो सबसे पहले उन्हें आगे रखते हैं।' प्रियंका ने कहा था कि 'ये बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है कि जब आप सुबह उठो और देखो कि आपके पास एक इंसान है जो खुद के बारें में सोचने से पहले आपके बारें में सोचता है। आप भी बस यही चाहते हो कि कोई आपको बहुत ही ज्यादा प्यार करे।'
प्रियंका चोपड़ा ने सिखाई निक को कई बातें
प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि निक भी अक्सर अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाते हुए नज़र आते हैं। एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि 'प्रियंका ने कई अहम बातें उन्हें सिखाई हैं। प्रियंका ने उन्हें समझाया कि हर बार कुछ बातों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कभी-कभी ऊंचा उड़ने के लिए खुद की स्पीड को धीरे करने की कोशिश करनी चाहिए। निक ने आगे बताया कि प्रियंका चीज़ों के साथ बहना सिखाया है।
वह आज भी अपने हर एक दिन से कुश्ती करते हैं। लेकिन वह मानते हैं कि यह लाइफ को जीने का एक अच्छा तरीका है। निक ने बताया कि अभी तक उन्होंने जो भी चीज़ें सीखीं उनमें से सबसे अच्छी चीज़ उन्हें यही लगती है। बेशक वॉक पर या फिर फिल्म के लिए निकलो, जो भी करो वो वक्त आपका है। कुछ पल के लिए रुक जाओ बस।'
फिल्म की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा
आपको बतातें चलें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों में लंदन में हैं। जहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वो हॉलीवुड 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। हाल ही में प्रियंका को बॉलीवुड फिल्म 'द वाइट टाइगर' में देखा गया था। जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव संग दिखाई दी थी।
Published on:
18 Jul 2021 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
