1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरहान की शादी में जैसे ही पहुंची ये हसीन लड़की, दुल्हन की जगह इस पर टिक गईं सबकी निगाहें

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रैंड शिबानी के साथ 19 फरवरी को शादी कर ली। ये शादी जावेद अख्तर यानि फरहान के पिता के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 22 Feb 2022, 10:43 PM IST

farhan.jpg

पिछले काफी समय से शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की शादी की मीडिया में खूब चर्चा हो रही थी। लेकिन आखिरकार इन दोंनों की शादी हो ही गई. इनकी शादी एक्टर के पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फॉर्महाउस पर हुई थी, जिसकी तस्वीरें इस समय हर जगह छाई हुई हैं। बीते 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Farhan Shibani Marathi Wedding) ने मराठी रीति रिवाज से एक दूसरे का हाथ थामा। इनकी शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के बीच हुई है।

वहीं बात अगर इस कपल के वेडिंग लोकेशन की करें तो, इनका फार्महाउस पहाड़ियों के बीच में स्थित है, जिसके चारों ओर आंखों को सुकून देने वाली हरियाली है। ईंट की दीवारों से सजा यह फार्महाउस मानो प्रकृति की गोद में है। इस समारोह में गिने-चुने ही मेहमान बुलाए गए थे। वहीं इस वेडिंग में एक खूबसूरत लड़की मौजूद थी जिसको हर कोई नोटिस कर रहा था। आइए जानें वो लड़की कौन थी।

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रैंड शिबानी के साथ 19 फरवरी को शादी कर ली। ये शादी जावेद अख्तर यानि फरहान के पिता के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई। इस पार्टी में मेहमानों की ओर से काफी धमाल भी मचाया गया। अभिनेता ऋतिक रोशन तो इस शादी में फरहान के साथ डांस भी करते नजर आए। उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा। वैसे ये फरहान की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अधुना से शादी की थी जो उनसे उम्र में छह साल बड़ी थीं। दोनों ने 17 साल साथ रहने के बाद तलाक ले लिया। तब से ही फरहान शिबानी को डेट कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने शिबानी को अपना बना ही लिया। फरहान की दो बेटियां हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ी लिखी शिबानी दांडेकर की ये पहली शादी है।

यह भी पढ़ें-

जानें कौन थी वो लड़की जिसपर टिकीं सबकी निगाहें

अख्तर परिवार ने इस शादी को निजी ही रखा था। इसी वजह से बहुत सारे मेहमानों को नहीं बुलाया गया था। फिर भी ऋतिक से लेकर कई बड़ी हस्तियां शादी में मौजूद थीं। वहीं एक खास मेहमान भी शादी में आई थी जिसको शिबानी ने बुलाया था। वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती थी। जी हां सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया भी शादी में आई थी। वो सफेद रंग के आउटफिट में समारोह में पहुंची थी और लोगों की नजरें उस पर टिक गई थी। सफेद कपड़ों में रिया बेहद हसीन लग रही थी। उसने शादी समारोह में हंसते हुए फोटो भी खिंचवाई थी जो काफी वायरल हो गई थी। ये फोटो खुद रिया ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।

यह भी पढ़ें-