2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सलमान खान ने कहा था- फिल्म की शूटिंग के बाद मैं ‘रेप पीड़िता’ की तरह महसूस करता था

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा किसी न किसी विवाद और कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं। सलमान खान पर कई बार उनके बयानों को लेकर शिकायत और केस दर्ज भी कराए गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 12 Nov 2021, 11:49 PM IST

salaman

इस लेख में हम सलमान से जुड़ी एक ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात करेंगे, जो लेकर सलमान खान की चौतरफा आलोचना हुई थी। बात राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गई थी लेकिन फिर भी सलमान खान ने माफी नहीं मांगी थी। असल में 2016 में आई फिल्म सुल्तान की प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने 'रेप पीड़िता' जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल करने हुए ऐसी बात कही थी, जिसपर महिला आयोग ने सलमान को नोटिस भेजा था। आइए जानें क्या था पूरा विवाद।


'शूटिंग के बाद 'रेप पीड़िता' की तरह महसूस करता था...'

सुल्तान फिल्म की शूटिंग के दौराना का किस्सा शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा था, ''सुल्तान' के कुश्ती वाले सीन की शूटिंग के बाद इतनी थकान होती थी कि मैं जब चलकर अखाड़े से बाहर आता तो मैं असल में एक रेप पीड़िता के जैसा महसूस होता था। यह सब मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं कदम आगे नहीं बढ़ा सकता था।'' हालांकि सलमान खान ने इस बात को कहने के फौरन बाद कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

क्या था सलमान खान का पूरा बयान

सलमान खान ने कहा था, ''6 घंटे की शूटिंग के दौरान, मुझे बहुत भार उठाना पड़ता था, धक्का देना पड़ता था। यह सब करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मुझे रिंग में 120 किलो के एक ही शख्स को 10 बार अलग-अलग तरीकों से उठाकर पटकना होता था। ये सब करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं कई बार खुद मैदान में गिर जाता था। अखाड़े वाले सीन की शूटिंग के बाद जब मैं बाहर निकलता था तो एक 'रेप पीड़िता' की शिकार महिल की तरह महसूस करता था। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने जो अभी कहा, नहीं कहना चाहिए था।''

सलमान ने 'रेप पीड़िता' वाले बयान के लिए नहीं मांगी थी माफी

सलमान खान के इस बयान पर आमिर खान से लकर कंगना रनौत तक ने उनकी आलोचना की थी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कहा था, ''मुझे मीडिया रिपोर्ट से सलमान के कमेंट के बारे में पता चला रहा है। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने ऐसी बात कही है। मुझे लगता है कि सलमान खान ने जो कहा है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था।''

यह भी देखें-जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान चाहते थे कि 'हम दिल दे चुके सनम' का एंड बदला जाए

कंगना रनौत ने की थी सलमान की आलोचना

कंगना रनौत ने कहा था, ऐसा कुछ कहना बहुत ज्यादा भयानक है। ये बहुत असंवेदनशील था। हमें उस मानसिकता का समर्थन नहीं करना चाहिए जहां हम एक-दूसरे पर उंगलियां उठाते हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं। एक समाज के रूप में, हमें जिम्मेदारी लेनी होगी और एकजुट रहना होगा। यह पूरे समाज के लिए एक अपमान है, न कि एक व्यक्ति के लिए।''

रेप पीड़िता ने सलमान से मांगा था 10 करोड़ का मुआवजा

सलमान खान के इस बयान के बाद हरियाणा के हिसार की गैंगरेप पीड़िता अभिनेता से 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग की थी। पीड़िता ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जरिए सलमान खान को नोटिस भेजा था। रेप पीड़िता का कहना था कि सलमान खान की सार्वजनिक टिप्पणी की मानहानि हुई और छवि धूमिल हुई है। पीड़िता ने कहा था कि अभिनेता के बयान से वह बहुत दुखी हैं और वह मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रही हैं।

यह भी देखें-जब दिलीप कुमार ने खुद बताया था कि क्यों इंडस्ट्री को दूसरा दिलीप कुमार नहीं मिलेगा