
Shah Rukh Khan and Gauri Khan
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी शाहरुख खान और गौरी खान (Shah Rukh Khan and Gauri Khan) की शादी को कई साल हो चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1991 में शादी की थी। शाहरुख गौरी को लेकर काफी पोजेसिव थे। यही नहीं, शाहरुख गौरी को कुछ खास तरह के कपड़ों में देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसका खुलासा खुद गौरी ने किया था।
शाहरुख खान काफी पोजेसिव थे
दरअसल 1997 में सिमी गरेवाल के शो में शाहरुख खान और गौरी खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान गौरी से पूछा गया था कि क्या शाहरुख उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव थे। इस पर गौरी ने जबाव दिया था कि वो काफी पोजेसिव थे। वो मुझे व्हाइट कलर की शर्ट तक पहनने नहीं देते थे। क्योंकि उन्हे लगता था कि सफेद कलर ट्रांसपेरेंट होता है।
वहीं, इस पर शाहरुख खान ने बताया था कि 'मुझे लगता था कि ये बहुत ही असभ्य है। मैं उसे जानता था। हालांकि, ये बात कोई नहीं जानता था कि मैं उसे जानता हूं। ऐसे में मुझे गौरी के दूर जाने का खतरा महसूस होता था। मैं काफी खराब हो गया था।
पोजेसिव बिहेवियर से कैसे बचाया
इसके बाद गौरी से पूछा गया था कि उन्होंने शाहरुख के इस पोजेसिव बिहेवियर से कैसे खुद को बचाया। इस पर गौरी ने कहा था कि मैं ये चाहती थीं कि वो ये बात समझे। इसलिए मैं शाहरुख से काफी वक्त के लिए दूर चली गई थी। मैंने कहा था कि तुम मुझे दोबारा कभी नहीं देखोगे। एक मैगजीन में अपने आर्टिकल में शाहरुख ने लिखा था कि 'उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था।
गौरी को देखते ही प्यार हो गया था
आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के पार्टी में हुई थीं और शाहरुख को गौरी को देखते ही प्यार हो गया था। शाहरुख ने जब पहली बार गौरी को डांस के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। मुश्ताक शेख द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी 'शाहरुख केन' में शाहरुख लिखते हैं-''एक दिन मैंने गौरी को उसके घर छोड़ा, जैसे ही वो गाड़ी से उतरी तो मैंने उससे कहा- मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद मैं बिना उसका जवाब सुने वहां से चला गया था।
Updated on:
23 Nov 2021, 2:02 PM IST
Published on:
23 Nov 2021, 1:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.