1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब तब्बू के आसपास किसी को फटकने नहीं देते थे अजय देवगन

एक बार कपिल शर्मा के शो पर एक बार तब्बू और अजय देवगन आए थे। इस दौरान दोनों ने अपने कुछ पुराने किस्से उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए थे। तब्बू ने एक किस्से के बारे में बताया था कि अजय देवगन उनसे किसी को भी बात नहीं करने देते थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 23 Nov 2021, 1:25 PM IST

When Ajay Devgan did not let anyone wander around Actress Tabu

Ajay Devgan and Tabu

नई दिल्ली: अजय देवगन और तब्बू (Ajay Devgan and Tabu) ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ऑन स्क्रीन-ऑफ स्क्रीन काफी पसंद भी किया गया था। एक वक्त ऐसा था जब दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगीं थीं। लेकिन हमेशा दोनों अच्छे दोस्त ही रहे। ऐसे में आज हम आपको तब्बू और अजय से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बता रहे हैं।

अजय किसी को भी बात नहीं करने देते थे

दरअसल एक बार कपिल शर्मा के शो पर एक बार तब्बू और अजय देवगन आए थे। इस दौरान दोनों ने अपने कुछ पुराने किस्से फैंस के साथ शेयर किए थे। कपिल ने अजय और तब्बू से उनके कॉलेज के दिनों के बारे में पूछा था। जिसके बारे में तब तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन उनसे किसी को भी बात नहीं करने देते थे।

कपिल शर्मा ने शो पर सवाल किया था कि सर दोस्त नहीं बोलते थे कि लड़की से फ्रेंडशिप करवा दो। अजय देवगन ने तुरंत जवाब में कहा था कि ‘नहीं।’ वहीं, तब्बू ने बताया था कि उल्टा कांपते थे सब लोग क्योंकि इन सबने ऐसा घेराव करके रखा था। दूर से ही मालूम पड़ता था कि इनका कुछ है, कोई चक्कर है। तो ये लोग शुरू होने से पहले ही खत्म करा देते थे।

आपने कितना नुकसान किया अपने दोस्त का

कपिल ने पूछा था कि- ‘तो अच्छा लगता था या फिर बुरा लगता था।’ इस पर तब्बू ने जवाब दिया था कि ‘सर मुझे मालूम ही नहीं पड़ा इतने साल। मैं सोचती थी कि क्या ही हो गया यार?’ कपिल ने अजय से आगे कहा था कि ‘आपको पता है कि आपने कितना नुकसान किया अपने दोस्त का?’ इस पर तब्बू कहती हैं कि ‘अभी तक इसका हरजाना दे रही हूं मैं। क्या करूं दोस्ती के नाम पर क्या कर सकते हैं अभी।

अजय देवगन ने तब तब्बू के लिए कहा था कि- ‘इसे शुक्रिया कहना चाहिए कि आज ये फ्री है, जो मन में आए कर सकती है। तब किसी को पकड़ लिया होता और आज रो रही होती। कंधा हम दे रहे होते। आंसू की वजह से लॉन्ड्री में कपड़े हम भेज रहे होते।’ इस पर तब्बू ने कहा था कि- ‘ओह मेरे फ्यूचर का खयाल कर के इन्होंने ऐसा किया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में इस एक्ट्रेस ने पहला Kissing सीन देकर मचाया था तहलका, फिर हुआ था ये अंजाम

आज वो सिंगल हैं तो अजय देवगन की बदौलत

बता दें कि अजय तब्बू के कजिन के पड़ोसी हुआ करते थे। ऐसे में तब्बू और अजय की भी दोस्ती हो गई थी। तब्बू ने ये भी बताया था कि अजय और उनके कजिन तब्बू पर निगाह रखते थे कि कहीं कोई उन्हें छेड़े नहीं। जो तब्बू से बात करने की कोशिश करता था, दोनों मिलकर उसको पीट दिया करते थे। तब्बू ने ये भी कहा था कि अगर आज वो सिंगल हैं तो अजय देवगन के कारण।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र से शादी के अगले ही दिन हेमा मालिनी को मुबारकबाद की जगह मिली थी सजा