1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र से शादी के अगले ही दिन हेमा मालिनी को मुबारकबाद की जगह मिली थी सजा

एक ऐसा दौर भी था जब साल का एक भी दिन ऐसा नहीं होता था जब हेमा मालिनी शूट में व्यस्त न हों। इसी वजह से उन्होंने धर्मेंद्र से शादी भी चट मंगली पट ब्याह वाले अंदाज में करनी पड़ी थी और शादी के अगले दिन ही फिल्म के सेट पर सुबह शूटिंग करने भी पहुंच गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 23 Nov 2021, 12:09 PM IST

Hema Malini was punished on the next day of marriage with Dharmendra

Hema Malini and Dharmendra

नई दिल्ली: बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने करियर में हेमा मालिनी ने लगातार कई हिट फिल्में दीं थीं। एक ऐसा दौर भी था जब उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं। साल का एक भी दिन ऐसा नहीं होता था जब हेमा मालिनी शूट में व्यस्त न हों।

इसी वजह से उन्हें धर्मेंद्र (Dharmendra) से शादी भी चट मंगली पट ब्याह वाले अंदाज में करनी पड़ी थी और शादी के अगले दिन ही फिल्म के सेट पर सुबह शूट के लिए पहुंच गई थीं। लेकिन सेट पर पहुंचने पर उन्हें मुबारकबाद मिलने की जगह सजा मिली थी। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

शादी के दूसरे दिन सेट पर पहुंची और कहा

दरअसल साल 1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'क्रांति' में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी जैसे स्टार नजर आए थे। इस फिल्म को मनोज कुमार ने ही डायरेक्ट भी किया था। इस फिल्म के लिए मनोज कुमार ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी थी।

ऐसे में जब शादी के दूसरे दिन जैसे ही हेमा मालिनी सेट पर पहुंची और कहा कि वो आज की शूटिंग जल्दी खत्म कर दें क्योंकि उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग के लिए भी जाना है। हेमा दरअसल उन दिनों दूसरी फिल्म 'रजिया सुल्तान' को ज्यादा अहमियत दे रहीं थी, क्योंकि वह महिला केंद्रित फिल्म थी। हेमा को यकीन था की 'रजिया सुल्तान' सुपरहिट होगी, जिसके कारण वह 'क्रांति फिल्म' पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहीं थी।

हेमा की बात मनोज कुमार को बेहद बुरी लगी

मनोज कुमार को हेमा मालिनी की ये बात से बेहद बुरी लगी। जिसकी वजह से पूरे दिन उन्होंने हेमा को सेट पर बिना काम के सिर्फ बैठाए रखा। इसके बाद नाराज होकर हेमा अपने घर लौट गईं।

जब ये बात 'रजिया सुल्तान' के डायरेक्टर कमाल अमरोही को पता चली तो उन्होंने मनोज कुमार को फोन लगाया। उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि हेमा ने उनकी फिल्म के लिए डेट्स दिए थे। ऐसे में मनोज कुमार ने अमरोही को कहा की हेमा को दूसरी फिल्म करने के लिए मुझसे परमिशन लेनी चाहिए थी। जबकि मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया कि वह 'क्रांति' के अलावा कोई और फिल्म शूट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: जब अनुष्‍का शर्मा, आलिया भट्ट, सोनम कपूर ने बताया- रेप सीन शूट करने में कैसा होता है महसूस

जान बूझकर नहीं करना चाहती थीं शूट

इसके बाद जब हेमा की दोनों फिल्में परदे पर आईं तो एक तरफ क्रांति सुपरहिट हुई, जबकि जिस फिल्म 'रजिया सुल्तान' को हेमा अपना सारा समय दे रहीं थीं वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

आपको बता दें कि हेमा मालिनी के इस वाक्ये को लेकर ऐसा कहा जाता है कि हेमा मालिनी ने जानबूझकर शादी के अगले दिन क्रांति की शूटिंग नहीं की थी, क्योंकि उन्हें उस दिन सफेद साड़ी पहने विधवा वाला हिस्सा शूट करना था और वह शादी के अगले दिन ही सफेद साड़ी नहीं पहनना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में इस एक्ट्रेस ने पहला Kissing सीन देकर मचाया था तहलका, फिर हुआ था ये अंजाम