
when will priyanka chopra Nick Jonas baby Naming ceremony will happen
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही लाडली से जुड़ी खबर जानने के लिए दर्शक हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में प्रियंका की मम्मी और नन्ही लाडली की नानी मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की लाडली को लेकर कई बातों का खुलाशा किया हैं। आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही लाडली का नामकरण भी अभी तक नहीं हुआ हैं। इस बात का खुलाशा खुद प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा ने किया हैं।
प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा के चेहरे पर नानी बनने की खुशी साफ देखी जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा ने अपनी नातिन से जुड़ी कई खुलासे किया हैं। नातिन के बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि - नानी बनने की काफी खुशी हैं मुझे, इससे बड़ी खुशी की बात मेरे लिए और कुछ हो ही नहीं सकती।साथ ही मधु चोपड़ा ने बताया कि अभी बेटी का नाम नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा - अभी जब पंडित जी नामकरण की डेट निकालेंगे तभी रखा जाएगा।
फैमिली प्लानिंग को लेकर काफा लंबे समय से प्रियंका और निक जोनस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं जब सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के बारें में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने फैंस को जानकारी दी तो फैंस भी काफी हैरान हो गए और फैंस ने जमकर कमेंट किए और साथ ही बच्चे की लंबे आयु की शुभकामना भी दी थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ या बेटी लेकिन प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने इसका खुलासा किया था कि बेटी का जन्म हुआ है।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट को एक साथ इंस्टा पर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया की वह सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं अब फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Updated on:
27 Feb 2022 10:47 pm
Published on:
27 Feb 2022 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
