
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए थे। यहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसमें वो एक शख्स के पैर छूते दिख रहे हैं।
चलिए आपको बताते हैं आखिर है ये शख्स, जिसके अमिताभ बच्चन ने पैर छुए।
कल्कि 2898 एडी के प्री-रिलीज इवेंट में बिग-बी ने जिस शख्स के पैर छुए उनका नाम अश्विनी दत्त है। जब वो स्टेज पर आए तो महानायक ने उनके पैर छू लिए, जबकि अमिताभ उनसे 8 साल बड़े हैं। अमिताभ उन्हें बहुत दिनों से जानते हैं और ये उनके प्रति अमिताभ का प्यार और सम्मान दिखाने का तरीका था। उनका ये बड़प्पन देख अमिताभ के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अश्विनी दत्त दत्त साउथ इंडियन सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। वो वैजयंती फिल्म्स के मालिक हैं और 'कल्कि 2898 एडी' के भी प्रोड्यूसर हैं। अश्विनी दत्त ने 1974 में वैजयंती फिल्म्स की स्थापना की थी। इस फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन हैं, जिनसे अश्विनी दत्त की बेटी प्रियंका दत्त ने शादी की है।
वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन जैसे सितारें हैं।
Updated on:
21 Jun 2024, 2:31 PM IST
Published on:
21 Jun 2024, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.