7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ कौन है सिंगर स्वाति मिश्रा? PM मोदी भी हुए मुरीद

PM Narendra Modi: कौन है वो सिंगर जिसने 'राम आएंगे अंगना सजाउंगी' गाया है? आखिर कब शेयर हुआ था ये गाना और पीएम मोदी ने इसे लेकर क्या कहा है आईये जानते हैं...

2 min read
Google source verification
swati_mishra_pm_modi.jpg

सिंगर स्वाती मिश्रा ने गाया फेमस गाना

PM Narendra Modi: मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे… राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी...’,ये भजन हाल ही में काफी फेमस हुआ है। जिसे शायद ही कोई होगा जिसने ये नहीं सुना होगा या खुद गुनगुनाया नहीं होगा। ये गाना गाने वाली सिंगर का नाम है स्वाति मिश्रा। अब सिंगर के मुरीद खुद पीएम मोदी हो गए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर स्वाति के लिए क्या कहा आईये आप भी सुनिए...

पीएम मोदी ने स्वाति के लिए ट्वीट किया वीडियो (PM Modi Praised Swati Mishra)
बता दें, स्वाति बिहार के छपरा जिले के माला गांव की रहने वाली हैं। स्वाति की आवाज और गाने से नरेंद्र मोदी भी मंत्रमुग्ध हो चुके हैं। उन्होंने इस भजन का वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…” पीएम मोदी ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसे लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है।

सिंगर स्वाति मिश्रा के लिए पीएम मोदी ने कही ये बात IMAGE CREDIT:

2 महीने पहले स्वाति ने शेयर किया था ये गाना (Singer Swati Mishra)
वहीं, स्वाति मिश्रा ने ये गाना लगभग 2 महीने पहले अपने Youtube चैनल पर ये पोस्ट किया था। इस गाने को अबतक 43 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है। हाल ही में स्वाति ने एक और भजन ‘राम आए हैं‘ अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करते हुए कहा कि “मेरे पहले भजन राम आएंगे को इतना प्यार और सराहना मिला, इसलिए राम मंदिर के उद्घाटन को देखते हुए अब मैंने ‘राम आए हैं’ भजन गाया हैं।