7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayushmann Khurrana रसोइए के साथ सोते थे, जाने क्यों कभी खुद से नहीं किया दूर

आयुष्मान ने खुलासा किया कि वह पहली बार मुंबई आए थे अपने करियर के शुरुआती दौर में तब उन्होने चंडीगढ़ से अपने रसोइए को भी साथ में लेकर आए थे ।रहने की जगह तंगहाल थी, इसलिए उनका रसोइया उनके साथ उनके कमरे में ही सोता था। चलिए जानते हैं एक्टर ने अपने स्ट्रगल करियर के बारे में क्या कहा हैं…

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

May 23, 2022

Ayushmann Khurrana रसोइए के साथ सोते थे, जाने क्यों कभी खुद से नहीं किया दूर

why Ayushmann Khurrana used to sleep with the cook

आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री में अपना सिक्का अजमाने के लिए काफी ज्यादा पापड़ बेले हैं। चंडीगढ़ के दिनों से लेकर अब तक उन्होंने लंबा सफर तय किया है। उनकी अपकमिंग मूवी अनेक जल्द ही रिलीज होने जा रही है। अपनी नई फिल्म को लेकर एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे कि यह फिल्म नॉर्थ ईस्ट के लोगों को लेकर देश की कुछ लोगों द्वारा किए गए भेदभाव और मानसिकता को दिखाती है। वहीं इसके डायलॉग फिल्म आने के पहले ही फेमस हो गए हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर दर्शक में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। आयुष्मान खुराना मौजूदा समय में बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार किेए जाते हैं। बता दे कि एक्टर अक्सर अपना अप लेकर चलते हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया हैं कि वह पहली बार मुंबई आए थे, तो चंडीगढ़ से अपने रसोइए को अपने साथ लेकर आए थे। रहने की जगह तंगहाल थी, इसलिए उनका रसोइया उनके साथ उनके कमरे में ही सोता था।

आयुष्मान खुराना आगे कहते हैं कि वह अपने खाने से बहुत प्यार करते हैं। वो सबकुछ छोड़ सकते हैं, मनपसंद खाना छोड़ना उनके बस में नहीं है। आयुष्मान को बड़ा ब्रेक काफी स्ट्रगल के बाद मिला था।बाॅलीवुड में स्टार बनने से पहले एक्टर तब सुर्खियों में आए थे जब वह काॅलेज में हुआ करते थे। बता दे कि कॉलेज में रहते हुए रियलिटी शो रोडीज़ का दूसरा सीज़न जीता था।

इसके बाद उन्होंने टीवी पर एंकरिंग के लिए मुंबई पहुंचने से पहले एक रेडियो जॉकी के रूप में काम किया। रोडीज़ की जीत के आठ साल बाद 2012 में ही उन्होंने विक्की डोनर के साथ अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। बीच का 8 साल उनके लिए आसान नहीं था। अपने सफर को याद करते हुए एक्टर ने कई खुलासे किए हैं। एक्टर कहते हैं कि - “मैं ने दिल्ली में एक रेडियो जॉकी के रूप में कुछ वर्षों तक काम किया था। पहले मैं अपनी मौसी के साथ रहा और फिर कुछ समय अकेला भी काटा, फिर मैं मुंबई आ गया।

आपको बता दे कि इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने यह खुलासा किया था कि- मैं एक रसोइया के साथ मुंबई आया था। हमारे पास एक कमरा था जिसे हम शेयर करते थे। मैं अपना रसोइया अपने साथ लाया क्योंकि मैं मनपसंद खाने के बिना नहीं रह सकता। उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी इसलिए मुझे उसके साथ कमरा शेयर करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें