
आखिर धर्मेन्द्र ने क्यों दी थी शत्रुघ्न सिन्हा को शूट से पहले शराब पीने की सलाह
शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दिनों द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि एक बार वो एक खास सलाह के लिए धर्मेंद्र के पास गये थे। सिन्हा ने कहा कि वो 'शोर मच गया शोर' गाने में परफॉर्म को लेकर नवर्स थे और इसी को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र से सलाह मांगा थी। शत्रुघ्न, लोगों के बीच इस गाने पर परफॉर्म करने को लेकर घबराए हुए थे।
यह गाना शत्रुघ्न की 1974 में आई फिल्म 'बदला' में है। उस वक्त इस गाने की शूटिंग होनी थी और शत्रुघ्न को पब्लिक के बीच में जाकर परफॉर्म करना था। गाने की शूटिंग के लिए शत्रुघ्न जन्माष्टमी मनाने वाले लोगों के एक समूह में शामिल होते हैं, जहां उनको इस गाने के लिए परफॉर्म करना था।
शत्रुघ्न ने कहा कि उनका गाना 'शोर मच गया शोर' लोगों के बीच में पिक्चराइज होना था और उस वक्त मैं बहुत नर्वस था। मेरे नर्वस होने की वजह यह थी कि मैंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी गाने के लिए इस तरह से परफॉर्म नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों की भीड़ थी और मुझे गाने के लिए प्रस्तुति देते हुए शूट करना था। ऐसे में वो अभिनेता और डांसर धर्मेंद्र के पास गये और उनसे सलाह ली। धर्मेंद्र ने उसके कहा, तुम वही करो जो मैंने किया। यानी कि तुम शराब पीकर परफॉर्म करो। शत्रुघ्न ने धर्मेन्द्र की बात मान ली और इसके बाद ही गाना ठीक तरह से शूट हो सका।
इसके अलावा शत्रुघ्न ने बताया कि वो धर्मेंद्र को उनकी लव लाइफ के लिए चिढ़ाया करते थे। उन्होंने कहा कि जितना काम किया, कितना नाम किया, कितना हैंडसम, इसके अलावा, धर्मेंद्र ने एक काम जबरदस्त किया- वो था उसने इश्क किया। शत्रुघ्न ने कहा कि वो एक वक्त में एक ही महिला के साथ रिलेशनशिप में रहे। धर्मेंद्र ने उनके चिढ़ाया जाने पर कहा था, तुम बहुत शरारती हो गये हो।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मे दी जिनमें 'रामपुर का लक्ष्मण', 'कालीचरण', 'काला पत्थर', 'जानी दुश्मन', 'नसीब' और 'खुदगर्ज' शामिल है। फिल्मों के बाद वो राजनीति में कूद गये। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘जलजला’, ‘आग ही आग’, ‘हम से न टकराना’ और ‘लोहा’ शामिल हैं।
Published on:
19 Nov 2021 05:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
