2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान को राज कुमार ने क्यों कहा था कि अपने बाप से पूछना “मैं कौन हूं”

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान ने बॉलीवुड में ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। एक पार्टी के दौरान सलमान राजकुमार को पहचानने से इनकार कर रहे थे। चलिए जानते हैं राजकुमार ने सलमान की हेकड़ी कैसे निकाली थी।      
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 29 Jan 2022, 10:20 PM IST

salman_.jpg

,,

बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान आज के ज़माने में बॉलीवुड के बादशाह हैं। सलमान की उम्र 50 के पार हो गई हो लेकिन सलमान आज भी बॉलीवुड पर अपना हुकूमत चलाते हैं। सलमान जितना अपनी फ़िल्मों को लेकर सुर्ख़ीयों में रहते हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर भी सुर्ख़ीयों में रहा करते हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सलमान की एटीट्यूड देख एक शख़्स ने सलमान को झाड़ दिया था। चलिए जानते हैं उस शख़्स के बारे में।

वैसे तो सभी जानते हैं कि सलमान ख़ान ने बॉलीवुड में क़दम फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रखा था। लेकिन हम आपको बता दें कि इससे पहले वह ‘बीवी हो तो ऐसी’ में नज़र आ चुके हैं। जिसमें वह हीरो के रोल में नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे। फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ दर्शकों को इतना ज़्यादा पसंद आया कि सलमान ख़ान रातों रात स्टार बन गए। उस ज़माने की फ़िल्म को लोग अभी भी देखना पसंद करते हैं।

‘मैंने प्यार किया’ इस फ़िल्म के सक्सेस होने पर सक्सेस पार्टी को रखा गया था। इसमें सूरज बड़जात्या के परिवार के साथ अभिनेता राजकुमार को भी आमंत्रित किया गया था। अली फ़िल्म सुपरहिट होने पर सलमान ख़ान का एटिट्यूड सातवें आसमान पर था। इस दौरान उन्हें नशे की बुरी लत भी लग चुकी थी।

अपनी पहली फ़िल्म के सक्सेस पार्टी के दौरान वह नशे की हालत में पार्टी में पहुंचे। नशे की हालत में ही सलमान ख़ान को सूरज बड़जात्या पार्टी में सभी मेहमानों से मिलवा रहे थे। इसके बाद सूरज सलमान को राजकुमार से मिलवाने ले गए। जब सलमान राजकुमार से मिले तो उन्हें जानते हुए भी उन्होंने इंग्लैंड की ओर पूछा कि यह कौन है? इसे सुनते ही राजकुमार भड़क गए और सलमान की एप्टीट्यूट को वहीं पर चकनाचूर कर दिया ।

राजकुमार ने सलमान को झाड़ते हुए कहा कि “ यह बात आप अपने पिता सलीम ख़ान से पूछना कि मैं कौन हूँ? ये सुनते ही सलमान का होश उड़ गया। इसके बाद सलमान को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब फिर जब भी सलमान राजकुमार से मिलते थे तो उनका आदर करते थे। वही राजकुमार का निर्धन 1966 में हो गया था।

राजकुमार अपनी कड़क जवान की वजह से बॉलीवुड में जाने जाते थे। सलमान ख़ान को ही नहीं वह बड़ी से बड़ी हस्तियों को भी फटकार लगा दिया करते थे। मशहूर निर्देशक रामानंद सागर भी राजकुमार के ग़ुस्से का शिकार हो चुके हैं। रामानंद जब अपनी नई फ़िल्म की कहानी राजकुमार को सुना रहे थे तो राजकुमार कहते हैं कि यह स्टोरी तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा। आपने ये कैसे सोच लिया कि मैं करूंगा। राजकुमार की इस हरकत से रामानंद काफ़ी निराश हुए थे। उसके बाद से ही रामानंद ने कभी राजकुमार संग काम नहीं किया।

राजकुमार के लिस्ट में दोस्त कम बनी लेकिन उनके दुश्मन काफ़ी ज़्यादा बने थे। कई सालों तक उनकी लड़ाई दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ चलती रही। ख़बरों की मानें तो लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार ने दिलीप साहब संग फ़िल्म सौदागर में काम किया था। लेकिन शूटिंग के दौरान भी दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं किया था।

यह भी पढ़े- सलमान खान का पहला प्यार बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, कियारा आडवाणी की मौसी थी