24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर एमएनएस ने ‘बड़ा दिल दिखाने’ की अपील वाले चिपकाए पोस्टर, ये है मामला

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 'बिग बी बड़ा दिल दिखाइए' लिखे पोस्टर्स चिपकाएं हैं। सेना की अपील है कि अभिनेता अपने बंगले की दीवार को हटाने में सहयोग कर आमजन के लिए रास्ता चौड़ा करने और आवागमन सुगम करने में मदद करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 15 Jul 2021, 12:52 PM IST

amitabh_bachchan_bungalow.png

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके संत ज्ञानेश्वर मार्ग स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' से जुड़ा है। 'बृहन्मुंबई नगर निगम' (बीएमसी) इस बंगले की एक दीवार को हटाना चाहती है, जिससे रास्ते को चौड़ा किया जा सके और आए दिन लगने वाले जाम से जनता को मुक्ति मिल सके। बीएमसी की कार्यवाही से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने बुधवार रात अभिनेता के बंगले के बाहर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है 'बिग बी बड़ा दिल दिखाइए'। इस पोस्टर के माध्यम से एमएनएस ने अपील की है कि बिग बी रास्ते को चौड़ा करने के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए दीवार हटाने में सहयोग करें।

ये है विवाद
बीएमसी ने साल 2017 में अमिताभ बच्चन को बंगले की दीवार हटाने के बारे में नोटिस दिया था, लेकिन अभिनेता ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बताया जाता है कि इस दीवार की वजह से रोजाना अभिनेता के घर के बाहर जाम लगता है। बीएमसी बंगले से सटी इस सड़क को 60 फीट चौड़ा करना चाहती है। फिलहाल इसकी चौड़ाई 45 फीट है। बीएमसी ने जब अमिताभ को इस संबंध में नोटिस दिया तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और काम रूक गया। अब कोर्ट ने फिर से काम शुरू करने की परमिशन दे दी है। अब बीएमसी इस दीवार को हटाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन को नीचा दिखाने के लिए ऋषि कपूर ने की थी ऐसी हरकत, लंबे समय तक चली कोल्ड वॉर

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर सिटी सिर्वे के अधिकारियों को आदेश दिया है कि अभिनेता के बंगले के उस हिस्से के बोर में विस्तृत ब्यौरा दिया जिसे सड़क को चौड़ा करने के क्रम में हटाए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : इन 3 स्टार्स के ठुकराने के बाद अमिताभ के हाथ लगी थी जंजीर, एक डर के चलते बिग बी हो गए थे बीमार

केवी सत्यमूर्ति के बंगले का हिस्सा तोड़ा
इस रोड़ को चौड़ा करने में एक बाधा बिजनेसमैन केवी सत्यमूर्ति के बंगले का एक हिस्सा भी था। जब बीएमसी ने उन्हें इस बारे में नोटिस दिया था, तब वे भी कोर्ट की शरण मे चल गए थे और स्थगन आदेश मिल गया था। उस समय भी काम रोकना पड़ा था। पिछले साल बीएमसी के प्रयास से कोर्ट ने स्थगन हटा दिया था। इसके बाद सत्यमूर्ति के बंगले के एक हिस्से को हटा दिया गया था। अब अमिताभ बच्चन के बंगले की एक दीवार को हटाने की तैयारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग