scriptआखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता | Why Nargis Dutt broke up with Raj Kapoor despite loving her immensely | Patrika News
बॉलीवुड

आखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता

नरगिस और राज कपूर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों को साथ में करीब दस साल हो गए थे। एक बार नरगिस ने कुछ ऐसा देख लिए था जिसके बाद वो राज कपूर से हमेशा के लिए अलग हो गईं।
 

Dec 11, 2021 / 03:00 pm

Archana Pandey

Why Nargis Dutt broke up with Raj Kapoor despite loving her immensely

Nargis Dutt with Raj Kapoor

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की राज कपूर और नरगिस (Raj Kapoor And Nargis) की लेजेंडरी जोड़ी ने फिल्मों को अपनी एक्टिंग और कैमिस्ट्री से हमेशा के लिए यादगार बना दिया। दोनों की जोड़ी को जोड़ी को ऑन और ऑफ स्क्रीन खूब पसंद किया गया। ये तो सब जानते हैं कि फिल्मों में अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को प्यार में डुबा देने वाले राज कपूर और नरगिस रियल जिंदगी में भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन बेइंतहा प्यार करने के बावजूद नरगिस राज कपूर से अलग हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो नरगिस को राज कपूर से रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला लेना पड़ा। आइये जानते हैं।
शादी के कुछ दिन बाद पहली मुलाकात

राज कपूर अपनी शादी के कुछ दिन बाद पहली बार नगरिस से उनके घर पर मिले थे। उस समय राज कपूर सिंगर, कंपोज़र और डांसर नरगिस की मां जद्दन बाई से मिलने आए थे। लेकिन उस वक्त जद्दन बाई घर पर नहीं थीं। ऐसे में नरगिस ने दरवाजा खोला और एक झलक में ही राज कपूर उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए और उनके प्यार में पड़ गए। इसके बाद राज कपूर के साथ फिल्मों में काम करने के दौरान नरगिस को भी उनसे प्यार हो गया और दोनों एक रिलेशनशिप में आए गए।
जब दोनों के रिश्ते को काफी समय हो गया तो नरगिस राज कपूर के साथ शादी करने और घर बसाने की उम्मीदें करने लगीं। मगर राज कपूर ने नरगिस को अपनी पत्नी के बराबर दर्जा नहीं दिया। राज कपूर नरगिस से प्यार तो करते थे लेकिन जमाने के सामने वो अपनी पत्नी से प्यार करते थे। राज कपूर ने तो ये तक कह दिया था कि उनकी पत्नी उनके बच्चों की मां हैं और नरगिस उनकी फ़िल्मों की मां हैं। लेकिन ऐसे में वहीं हुआ जो हमेशा होता आया है।
एक बार राज कपूर और नरगिस ने वेकेशन्स प्लान किया। नरगिस, राज कपूर का इंतज़ार करते रहीं, लेकिन वो नहीं आए। इसके बाद वो ग़ुस्से में राज कपूर के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने देखा कि घर पर ग्रांड पार्टी चल रही है। ये सब देखकर नरगिस का गुस्सा और बढ़ गया। ऐसे में उन्होंने कुछ न सोचा और न समझा वो राज कपूर को ढूंढते-ढूंढते सीथे उनके बेडरूम पहुंच गई। उन्होंने दरवाजा बिना खटखटाये ही खोल दिया और देखा राज कपूर अपनी पत्नी के साथ थे और उन्हें गले में हार पहना रहे थे।
इसके बाद वहीं हुआ जो हमेशा होता आया है। जब नरगिस ने राज कपूर को उनकी पत्नी के साथ देखा तो वो टूट गईं और उन्हें एहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कोई आधार नहीं है। उसी वक्त नरगिस ने अपनी जिदगी का बड़ा फैसला लेते हुए राज कपूर से अपना दस साल पूराना रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद नरगिस राज कपूर से कभी भी पहले की तरह नहीं मिलीं। नरगिस की जिंदगी में भी दोबारा प्यार आया सुनील दत्त के रूप में। सुनील और नगरिस ने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / आखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता

ट्रेंडिंग वीडियो