दीवार पर बन गई बाजीराव पेशवा की आकृति
इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद उन्हें इसी तरह का एक और डराने वाला अनुभव हुआ। इसी इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था कि एक दिन जब वे नहा रहे थे, तो सोचने लगे कि अगर बाजीराव पेशवा की आत्मा या भूत मेरे सामने आ जाए तो क्या होगा। हालांकि अभिनेता समझ नहीं पा रहे थे कि वे ऐसा क्यों सोच रहे हैं। उनके दिमाग में इसी तरह की चीजें पूरे सप्ताह चलती रहीं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अगले ही हफ्ते उनका असल में ऐसा अहसास हो जाएगा। एक दिन अचानक रणवीर को अहसास हुआ कि उन्होंने शायद कुछ वैसा ही देख लिया। उस दिन सेट पर एक काले रंग की दीवार थी, इस पर वाइट रंग की धूल से पगड़ी, नाक, बाहें, मूंछ और आंख की आकृति बन गई। ये नजारा सबको दिख रहा था। रणवीर का कहना है कि हो सकता है ये उनके दिमाग का वहम हो, लेकिन उनका मानना था कि ये उन्हें अंदर से महसूस हो रहा था।