24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर को कहा था-‘ये मेरा टाइप का नहीं है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा से ही खूब सुर्खियों बंटोरती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था। जब दीपिका को रणवीर बिल्कुल पसंद नहीं थे। जानिए पूरा गुस्सा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 18 Apr 2021, 2:52 PM IST

When Deepika Padukone Said Ranveer Singh Is Not My Type

When Deepika Padukone Said Ranveer Singh Is Not My Type

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ दीपिका अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। एक वक्त ऐसा था। जब एक्टर रणबीर कपूर संग उनके रिश्ते की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पर गर्म रहता था। वहीं जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तब फैंस का भी दिल टूट गया। काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में रहने के बाद दीपिका ने फुलऑन पॉवर के साथ कम बैक किया। वहीं कुछ सालों बाद एक्टर रणवीर सिंह शादी रचा डाली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह जो कि उनके पति है। एक टाइम में दीपिका को वह उनके टाइप के नहीं लगते थे।

रेस्टोरेंट में हुई थी पहली मुलाकात

एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि वह पहली रणवीर सिंह के जन्मदिन यानी कि 6 जुलाई को एक रेस्टोरेंट में मिली थी। रणीर सिंह के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। दीपिका ने रणवीर से पूछा कि तुम बॉम्बे शिफ्ट हो गए हो? दरअसल, दीपिका को लगता था कि रणवीर दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं दीपिका का एक एजेंट था। जो रणवीर सिंह का बहुत बड़ा फैन था। दीपिका बताती हैं कि वह जब उस एजेंट से मिलती। वह हमेशा कहता कि रणवीर सिंह एक बड़ा एक्टर बनेगा।

रणवीर सिंह को नहीं मानती थी खुद के टाइप का

वहीं दीपिका पादुकोण रणवीर से जब भी मिलती उन्हें वह काफी लाउड दिखाई देते। एक दिन उस एजेंट की बात सुनकर दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें रणवीर सिंह उनकी टाइप के नहीं लगते हैं। साथ ही वह काफी लाउड भी हैं। वहीं जब दीपिका रणवीर को अपना दिल दे बैंठी, तो उन्होंने कहा कि रणवीर उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं क्योंकि रणवीर वह बनने की कोशिश नहीं करते हैं। जो वह नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण से पूछताछ के वक्त साथ रहना चाहते थे रणवीर सिंह! एनसीबी ने जवाब में किया साफ मना

फिल्म राम-लीला के सेट पर हुआ था प्यार

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म राम-लीला में कास्ट किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका काफी करीब आ गए और दोस्त से फिर कपल बन गए। जब कपल ने साथ फेरे लिए थे। तब उनके फैंस बहुत ही खुश हुए थे। वैसे आपको बता दें जल्द ही यह कपल आपको फिल्म 83 में साथ दिखाई देंगे। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग