1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 2 महीने में क्यों बेचना पड़ा सोनाक्षी सिन्हा को अपना घर? बड़ी सच्चाई आई सामने

Sonakshi Sinha Sold Mumbai House: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के 60 दिनों में ही अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। इसकी बड़ी सच्चाई सामने आ गई है।

2 min read
Google source verification
Sonakshi Sinha Sold Mumbai House

Sonakshi Sinha Sold Mumbai House

Sonakshi Sinha Sold Mumbai House: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने गैर धर्म में शादी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने और जहीर इकबाल के 7 साल पुराने रिश्ते को एक नाम दे दिया है। ऐसे में अब कपल की शादी को पूरे 2 महीने यानी 60 दिन हो गए हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर को बेचने का फैसला कर लिया है। पहले इसकी वजह सामने नहीं आई थी, पर अब इसकी एक बड़ी सच्चाई सामने आ गई है। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहले यूजर्स कपल के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे। अब एक बार फिर वो मामला सामने आ गया है। जब लोगों को पता चला कि आखिर सोनाक्षी ने अपना 1 साल पुराना घर क्यों बेचा है…

सोनाक्षी सिन्हा को क्यों बेचना पड़ा घर वजह आई सामने (Sonakshi Sinha Sold Mumbai House)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर खबर फैली की एक्ट्रेस ने लव जिहाद किया है। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी और दामाद के सपोर्ट में उतरना पड़ा था और उन्होंने इस शादी की लीगल बताया था। फिर खबर आई कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट बेच दिया है। पहले इसकी वजह सामने नहीं आई थी, अब आ गई है। सोनाक्षी ने अपना घर इस वजह से बेचा है क्योंकि उन्होंने नया और इससे बड़ा घर ले लिया हैं। जिस वजह से उन्हें पुराना घर बेचना पड़ा है। खबर है कि ये घर सोनाक्षी और जहीर को छोटा पड़ रहा था इसलिए एक्ट्रेस ने घर बेचने का बड़ा फैसला किया है।

एंटरटेनमेंट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा ने अब एक बड़ा अपार्टमेंट ले लिया है। जिसे उनके पति जहीर इकबाल ने ही डेवलप किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जहीर के परिवार का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी है। अब फैंस की इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार घर बेचने की सच्चाई सामने आ ही गई।” दूसरे ने लिखा, “जहीर और सोनाक्षी तुम दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हो।” तीसरे ने लिखा, “सोनाक्षी तुम्हें अपना घर बेचना नहीं चाहिए था वो तुमने बड़े प्यार से लिया था।”

यह भी पढ़ें : सोनाक्षी ने जहीर से शादी के 60 दिनों में लिया बड़ा फैसला, फैंस बोले- अब ये रिश्ता…

Story Loader