23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी ने जहीर से शादी के 60 दिनों में लिया बड़ा फैसला, फैंस बोले- अब ये रिश्ता…

सोनाक्षी ने जहीर से शादी के 60 दिनों में लिया बड़ा फैसला, फैंस बोले- अब ये रिश्ता…

Sonakshi Sinha Big Decision Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी के बाद जिंदगी का बड़ा फैसला लिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 22 Aug 2024, 9:30 AM IST

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage

Sonakshi Sinha Big Decision Zaheer Iqbal Marriage: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की गैर धर्म में शादी ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने सिविल मैरिज की थी ये शादी न तो हिंदू धर्म से हुई थी और न ही मुस्लिम धर्म से। कपल की शादी के बाद उनके भाई और मां ने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया था। अब ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा का सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने अपनी शादी के 60 दिनों में ही एक बड़ा फैसला कर लिया है। जो काफी हैरान करने वाला है। इस फैसले से पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। उनके फैंस भी जहीर और सोनाक्षी को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने लिया बड़ा फैसला (Sonakshi Sinha Big Decision Zaheer Iqbal Marriage)

सोनाक्षी सिन्हा ने जिस घर से अपनी शादी की तैयारी की थी और जिस घर को उन्होंने 2023 में खरीदा था उसी घर का एक वीडियो द प्रॉपर्टी स्टोर नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में घर के अंदर का पूरा नजारा दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन में घर की पूरी जानकारी और प्राइस भी लिखा हुआ है। पोस्ट के मुताबिक इस घर की कीमत 25 करोड़ बताई गई है। अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि क्या सोनाक्षी अपना घर बेच रही हैं? एक यूजर ने पूछा, क्या जहीर के साथ सब ठीक चल रहा है?

सोशल मीडिया पर कई लोग कई कमेंट कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से मूव ऑन कर लिया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, बेहद की खराब घर है पूरे स्पेस को बर्बाद कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घर को बेचने को लेकर कई प्रतिक्रिया और आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि ये दोनों को एक न एक दिन तो अलग होना ही था। गैर धर्म में शादी करने से यही होता है।